गुजरात में आयोजित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में सिनेमा जगत की हस्तियों का सम्मान किया गया। यह पहली बार है जब यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम राजधानी दिल्ली से बाहर आयोजित किया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न केवल कलाकारों को पुरस्कृत किया, बल्कि उन्हें एक बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी की याद भी दिलाई।
युवाओं पर सितारों का प्रभाव राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में फिल्मी सितारों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश के युवा कलाकारों को अपना आदर्श मानते हैं और उनके नक्शेकदम पर चलते हैं। ऐसे में जब कोई सितारा अपनी जीवनशैली और विचारों को साझा करता है, तो लोग उसे गंभीरता से लेते हैं।
हानिकारक विज्ञापनों से दूर रहने की नसीहत राष्ट्रपति ने कलाकारों से सीधे तौर पर अपील की कि वे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक उत्पादों का प्रचार न करें। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, स्टार वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं। उन्होंने सितारों से आग्रह किया कि जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वाले उत्पादों का विज्ञापन करने से बचें, क्योंकि यह आपके प्रशंसकों की सेहत पर बुरा असर डालता है।
जूरी में महिलाओं की भागीदारी का आह्वान समारोह में इस बार बड़ी संख्या में महिला कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। इसे देखते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने सुझाव दिया कि राष्ट्रीय पुरस्कारों के जूरी पैनल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में महिलाओं का नजरिया शामिल होना अत्यंत आवश्यक है।
छोटे कलाकारों की सुध लेने की जिम्मेदारी राष्ट्रपति ने क्रिएटिव इकोनॉमी (रचनात्मक अर्थव्यवस्था) का जिक्र करते हुए बड़े सितारों को एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बड़े पदों पर बैठे लोगों की यह जिम्मेदारी है कि वे उन छोटे कलाकारों और मजदूरों के प्रति संवेदनशील रहें, जिनकी मेहनत से सिनेमा का निर्माण होता है। अर्थव्यवस्था का यह निचला स्तर ही आधार है, जिसे अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए।
इन सितारों के सिर सजा जीत का ताज पुरस्कारों की घोषणा में इस बार कई बड़े नाम शामिल रहे। बेस्ट एक्टर का खिताब संयुक्त रूप से साउथ के दिग्गज अभिनेता ममूटी (फिल्म ब्रह्मयुगम ) और बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (फिल्म चंदू चैम्पियन ) को दिया गया। इसके अलावा, फिल्म आर्टिकल 370 में दमदार भूमिका के लिए अभिनेत्री यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस के पुरस्कार से नवाजा गया।
मैं यह अनुरोध करना चाहूंगी कि लोकप्रिय कलाकार स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थों का endorsement न करें। Star वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं। pic.twitter.com/5VPwBxK4Y2
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 22, 2026
रेप करने वालों को रोज मारना चाहिए : जमुई कांड पर अनंत सिंह का तीखा बयान
यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर महासंग्राम: 16 अक्टूबर को होगा फैसला, बीजेपी-सपा के लिए सेमीफाइनल जैसी चुनौती
नियुक्ति पत्र मिलते ही CM योगी की दो टूक: पैसे मांगे तो सीधे जेल, ज्वाइनिंग में देरी हुई तो खैर नहीं
जमुई कांड: तेजस्वी का तंज, सीएम और पुलिस के बीच हुई काल्पनिक बातचीत से मचा सियासी बवाल
यूपी की सियासत में कौन बड़ा खिलाड़ी : सपा और कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग
चुनाव आयोग में बवाल : ज्ञानेश कुमार पर अभिजीत दीपके का बड़ा हमला, वोट चोरी और हेराफेरी के गंभीर आरोप
बाइक पर बच्चों को नहीं, सामान ढो रहा था शख्स! वायरल वीडियो देख भड़के लोग
आजमगढ़ में खूनी तांडव: पत्नी, बेटे और दो पंडितों की हत्या, मुठभेड़ में ढेर हुआ सनकी हत्यारा
ECI में 14 बार लिखित आपत्तियों पर मचा घमासान, विपक्ष की CEC को हटाने की मांग
दिल्ली में आधी रात को चला बुलडोजर: शालीमार बाग की मस्जिद ढहाए जाने पर घमासान, AIMIM ने बताया सहारनपुर पार्ट-2