बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ हुई छेड़खानी और बदसलूकी की घटना ने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया है। इस मामले में अब मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह का आक्रामक बयान सामने आया है। उन्होंने अपराधियों के खिलाफ ठोक देने वाली भाषा का समर्थन किया है।
ऐसे राक्षसों को मार देना चाहिए मीडिया से बात करते हुए अनंत सिंह ने कहा कि जो लोग ऐसी घिनौनी हरकत करते हैं, वे इंसान नहीं, राक्षस हैं। उन्होंने कहा, जो ऐसा करते हैं, उन्हें एक ही दिन में मार देना चाहिए। एनकाउंटर जरूरी था। जो रेप करेंगे, उनका मर्डर होना ही चाहिए। मैं तो कहता हूं कि इन्हें रोज मारना चाहिए।
एनकाउंटर पर गर्व होना चाहिए जमुई में पुलिस की कार्रवाई का बचाव करते हुए अनंत सिंह ने कहा कि राज्य में अपराध करने वालों को अंजाम भुगतना ही पड़ेगा। उन्होंने जनता से कहा कि पुलिस द्वारा किए गए एनकाउंटर पर लोगों को गर्व होना चाहिए। उनके अनुसार, कठोर कार्रवाई ही ऐसे अपराधियों का एकमात्र इलाज है।
तेजस्वी यादव पर साधा निशाना विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा कानून-व्यवस्था पर उठाए गए सवालों को अनंत सिंह ने वोट की राजनीति करार दिया। उन्होंने कहा, नेताओं को राजनीति करने के बजाय पीड़ित की मदद करनी चाहिए। यह सब फालतू की बातें हैं। सभी नेताओं को मिलकर अपराधियों के खिलाफ खड़ा होना चाहिए।
सम्राट चौधरी के बचाव में आए अनंत एनडीए सरकार पर उठ रहे सवालों के बीच उन्होंने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बचाव किया। अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री के उस बयान का समर्थन किया कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती । उन्होंने कहा कि किसी भी आपराधिक घटना के बाद सरकार का काम केवल सख्त कार्रवाई करना होता है।
पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जमुई में मड़वा पहाड़ी के पास हुई इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई। अब तक इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मंगलवार सुबह हुई मुठभेड़ में मुख्य आरोपी नंदन यादव और उसके साथी हरेराम यादव को पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान और घटना की विस्तृत जांच में जुटी है।
*जमुई की घटना पर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बयान पर JD(U) विधायक अनंत कुमार सिंह-
— Yogesh Mishra (@iYogeshMishra) September 22, 2026
“उ सब नेता की बात छोड़िए। नेताओं को इसमें मदद करनी चाहिए, लेकिन ये लोग सिर्फ वोट की राजनीति कर रहे हैं। इ सब बात फाजुल है. एनकाउंटर की घटना को लेकर सबको गर्व होना चाहिए... बिहार में ऐसा कोई… pic.twitter.com/NjHQ4VNvFh
भोपाल गरबा विवाद: मुस्लिम कमेटी ने मोहन भागवत को लिखा पत्र, विधायक के बयान पर जताई कड़ी आपत्ति
महाबली कर्ण के रूप में नजर आएंगे राघव लॉरेंस, साउथ स्टार का पौराणिक अवतार देख फैंस हुए हैरान
जुड़वां बहनों के बायोमेट्रिक का अनोखा पेंच: सिस्टम ने बताया डुप्लीकेट, फिर DM की पहल से ऐसे मिली पहचान
बिग बॉस 20: आम्रपाली दुबे ने गुल्लू के खेल को बताया बचकाना , कहा- मुझे उस पर दया आती है
यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर महासंग्राम: 16 अक्टूबर को होगा फैसला, बीजेपी-सपा के लिए सेमीफाइनल जैसी चुनौती
घर बैठे बनवाएं लर्निंग लाइसेंस: आवेदन से टेस्ट तक का पूरा प्रोसेस, RTO जाने की जरूरत नहीं
कोझिकोड: मुर्गियों के बाड़े में घुसा अजगर, एक के बाद एक निगली 4 मुर्गी; रेस्क्यू के दौरान हुआ ऐसा हाल
खौलती चाय में 3 मिनट तक उबाला iPhone 18 Pro Max, फिर जो हुआ उसे देख उड़ जाएंगे होश!
एशियन गेम्स में भारत का स्वर्ण पंच , महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को धूल चटाकर रचा इतिहास
जमुई कांड: पीड़िता का वीडियो शेयर किया तो जाएगी जेल, 120 प्रोफाइल पर पुलिस का बड़ा एक्शन