भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में इतिहास रच दिया है। फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 147 रनों के विशाल अंतर से हराकर भारत ने न केवल गोल्ड मेडल अपने नाम किया, बल्कि टूर्नामेंट में देश का खाता भी स्वर्ण पदक के साथ खोला।
यह जीत रनों के लिहाज से भारतीय महिला टीम की टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2018 में मलेशिया के खिलाफ भारत ने 132 रनों से जीत दर्ज की थी। लगातार दूसरी बार एशियाई खेलों में गोल्ड जीतकर भारतीय महिलाओं ने अपनी बादशाहत साबित कर दी है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने बोर्ड पर 216 रन खड़ा कर दिए। यह एशियाई खेलों में किसी भी महिला टीम का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। स्मृति मंधाना ने 45 गेंदों में 79 रनों की धुआंधार पारी खेली, जिसमें 7 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। शेफाली वर्मा ने 48 और अंत में ऋचा घोष ने मात्र 22 गेंदों में 49 रनों की नाबाद विस्फोटक पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।
भारतीय बल्लेबाजों ने इस मैच में छक्कों की बरसात कर दी। टीम ने एक टी20 पारी में कुल 13 छक्के जड़कर नया रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले 2023 में हांगकांग के खिलाफ भारत ने 12 छक्के लगाए थे। ऋचा घोष और भारती फुलमाली की तूफानी साझेदारी ने मैच का रुख पूरी तरह भारत की तरफ मोड़ दिया।
217 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने ताश के पत्तों की तरह ढह गई। पूरी श्रीलंकाई टीम 15.4 ओवर में महज 69 रनों पर ढेर हो गई। कप्तान चमारी अट्टापट्टू ही संघर्ष करती दिखीं और 29 रन बना सकीं।
भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। वहीं, शेफाली वर्मा, श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी ने 2-2 विकेट लेकर श्रीलंकाई पारी की कमर तोड़ दी। इस जीत के साथ ही भारतीय महिला टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे एशियाई क्रिकेट की सबसे मजबूत ताकत हैं।
📸📸 from the Gold Medal match as #TeamIndia secure their biggest victory (by runs) in women s T20Is 🙌👏
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 22, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/DVlhLBajxB#AsianGames pic.twitter.com/hIOUJIwf1x
Mahindra Thar OG का तगड़ा अवतार: ₹10.32 लाख में लॉन्च, बदल गए फीचर्स और डिजाइन
चुनाव आयोग में आंतरिक कलह : 13 करोड़ वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर गरमाया विवाद
नेशनल अवॉर्ड विनर दिग्गज एक्ट्रेस सावित्री श्रीधरन का निधन, 85 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
हिंद महासागर का रणांगण : ईरान की अमेरिका को खुली धमकी, कहा- हमारे निशाने पर होंगे अमेरिकी जहाज
आजमगढ़ में खूनी खेल: पत्नी, बेटे और दो पुजारियों का हत्यारा मुठभेड़ में ढेर
एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का निशाना सटीक, सॉफ्ट टेनिस में भी ऐतिहासिक पदक पक्का
वोट चोरी देशद्रोह है : राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, कहा- समय आने पर बख्शा नहीं जाएगा
शारजाह में भारतीय शख्स की नृशंस हत्या: कार की डिक्की में 9 टुकड़ों में मिला शव, पत्नी और बेटा लापता
जेरी की तलाश: चोर ले उड़े पग डॉग, मालिक ने इनाम बढ़ाकर किया 25 हजार
चुनाव आयोग का दो टूक जवाब: मतदाता सूची पर सभी फैसले आपसी सहमति से लिए गए