दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में देर रात प्रशासन का बुलडोजर गरजा। मैक्स हॉस्पिटल रोड पर सड़क चौड़ीकरण के नाम पर की गई इस कार्रवाई में मदीना मस्जिद के एक हिस्से और आसपास के कई मकानों को जमींदोज कर दिया गया। आधी रात को हुई इस कार्रवाई ने इलाके में तनाव पैदा कर दिया है।
कुरान भी नहीं निकालने दिया: शोएब जमाई डिमोलिशन की खबर मिलते ही AIMIM दिल्ली के अध्यक्ष शोएब जमाई मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस कार्रवाई को अवैध और अमानवीय करार दिया। जमाई ने रोष जताते हुए कहा, ऐसी क्या इमरजेंसी थी कि रात के अंधेरे में बुलडोजर चलाना पड़ा? प्रशासन ने इतना समय भी नहीं दिया कि मस्जिद के अंदर से कुरान और अन्य धार्मिक किताबें बाहर निकाली जा सकें।
दिल्ली को यूपी न बनाए बीजेपी शोएब जमाई ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली को उत्तर प्रदेश बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इमाम को अपना सामान और मवेशी बाहर निकालने तक की मोहलत नहीं दी गई। मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल और स्थानीय लोगों के बीच तीखी बहस भी हुई, जिससे वहां काफी देर तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चला।
मस्जिद प्रबंधन का दावा: कानूनी लड़ाई जारी थी मदीना मस्जिद के मुखिया मोविन खान ने अपनी पीड़ा बयान करते हुए कहा कि वे कानूनी प्रक्रिया का पालन कर रहे थे। उन्होंने बताया कि कोर्ट में मामला चल रहा था और उन्होंने 2001 में हुए निर्माण के दस्तावेज भी पेश किए थे। उनके अनुसार, ट्रिब्यूनल ने ऊपरी मंजिलों को अवैध मानकर गिराने का आदेश दिया, जबकि वे प्लास्टर की उम्र और दस्तावेजों की पुष्टि की गुहार लगाते रहे।
सड़क चौड़ीकरण के लिए पहले भी हुई कार्रवाई मैक्स हॉस्पिटल रोड पर सड़क चौड़ीकरण के लिए यह कोई पहली कार्रवाई नहीं है। इससे पहले भी इस इलाके में अतिक्रमण हटाने के नाम पर तोड़फोड़ की जा चुकी है। हालांकि, इस बार रात के सन्नाटे में हुई कार्रवाई ने स्थानीय लोगों के बीच सुरक्षा और प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है।
#WATCH | Delhi | A demolition drive was conducted by civic authorities on Max Hospital Road in Shalimar Bagh late last night. pic.twitter.com/XfpoHcQtEL
— ANI (@ANI) September 23, 2026
UN महासभा में अमेरिका-ईरान के बीच आर-पार की जंग! ट्रंप की चेतावनी- तबाही या समझौता चुनें
क्या उद्धव ठाकरे ने आनंद दुबे को पार्टी से निकाला? वायरल चिट्ठी पर प्रवक्ता ने तोड़ी चुप्पी
अंधविश्वास का खूनी खेल: 4 दिन की पूजा बनी मौत का फरमान, आजमगढ़ में एक ही परिवार के 4 लोगों का अंत
Oppo ने दिया ग्राहकों को बड़ा झटका: एक साथ चार स्मार्टफोन हुए महंगे, ₹4,000 तक बढ़ी कीमत
बंगाल की खाड़ी में बना अर्नब का खतरा: ओडिशा और आंध्र प्रदेश हाई अलर्ट पर, जानें क्या है ताजा अपडेट
एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का निशाना सटीक, सॉफ्ट टेनिस में भी ऐतिहासिक पदक पक्का
बैंक हड़ताल की पूरी पड़ताल: 5 दिन रहेंगे बंद, क्या UPI-ATM पर होगा असर?
लद्दाख की पुकार: संवैधानिक अधिकारों के लिए सोनम वांगचुक की 20 किमी की ऐतिहासिक पदयात्रा
महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: सूखा राहत में तेजी और मेट्रो प्रभावित किसानों को मिलेंगे विकसित प्लॉट
अंतरिक्ष से कूटनीति तक: भारत, फ्रांस और UAE की नई त्रिपक्षीय रणनीति