बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव (Deep Depression) अब चक्रवाती तूफान अर्नब में तब्दील हो सकता है। यह मौसम प्रणाली तेजी से तट की ओर बढ़ रही है, जिससे ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश और तबाही का खतरा मंडरा रहा है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यह सिस्टम पिछले छह घंटों में 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम की ओर बढ़ा है। बुधवार सुबह यह कलिंगपट्टनम से करीब 70 किमी और गोपालपुर से 150 किमी दूर केंद्रित था। अनुमान है कि बुधवार रात तक यह आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों को पार कर सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, हर लो-प्रेशर सिस्टम चक्रवात नहीं बनता। जब हवा की रफ्तार 31-50 किमी प्रति घंटे होती है, तो उसे डिप्रेशन कहा जाता है। 52-61 किमी तक यह डीप डिप्रेशन होता है। लेकिन जब हवा की गति 63 किमी प्रति घंटा या उससे अधिक हो जाती है, तभी उसे आधिकारिक तौर पर चक्रवाती तूफान का दर्जा दिया जाता है।
भारी बारिश की चेतावनी के बीच ओडिशा सरकार ने कमर कस ली है। गंजाम, खुर्दा, जगतसिंहपुर और गजपति जैसे जिलों में स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को गुरुवार तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। 11 जिलों के कलेक्टरों को विशेष रूप से सतर्क रहने और राहत केंद्र तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। कलिंगा घाट पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है और चिल्का झील में फेरी सेवा 25 सितंबर तक बंद कर दी गई है।
आंध्र प्रदेश में भी स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। आपदा प्रबंधन विभाग ने 24 घंटे चलने वाला कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया है। सरकार ने तटीय इलाकों में रहने वाले निवासियों को चेतावनी दी है कि वे तेज हवाओं के दौरान जर्जर इमारतों, बड़े होर्डिंग्स और पेड़ों के पास न जाएं। प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बचाव दलों को हाई अलर्ट पर रखा है।
मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन बांधों और जलाशयों में पानी के स्तर की लगातार निगरानी कर रहा है, ताकि समय रहते कदम उठाए जा सकें।
The Deep Depression over Westcentral & adjoining Northwest Bay of Bengal, moved westwards with a speed of 12 kmph during past 06 hours, and lay centred at 0530 hrs IST of today, the 23rd September, 2026, over the same region near latitude 18.0°N and longitude 84.7°E, about 70 km… pic.twitter.com/GIKjomAyTi
— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 23, 2026
गलती हुई जो उसे IIT भेजा : साहिल की मौत पर बिलखते माता-पिता ने लगाए प्रताड़ना के गंभीर आरोप
चुनाव आयोग के अंदर महा-कलह : 14 बार आपत्तियों के बावजूद मनमानी का आरोप, 13 करोड़ वोटर्स पर संकट?
वंदे मातरम पर नक्सली टिप्पणी से भड़के ओवैसी, बोले- जमीर के खिलाफ गाने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता
रील नहीं बनाता तो क्या पकड़ा जाता? जमुई कांड पर सम्राट चौधरी का दो-टूक बयान
पीएम मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी: कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं जान से मारने की धमकियां
आजमगढ़ हत्याकांड: पूजा का विरोध करने वाले अरविंद सिंह का एनकाउंटर, पत्नी और बेटे समेत 4 की मौत
UNGA: एर्दोगन का गंभीर भाषण और सीरियाई राष्ट्रपति की इंस्टाग्राम रील्स , वायरल हुआ वीडियो
NEET-SS 2025: क्वालिफाइंग परसेंटाइल घटाकर 30 किया गया, हजारों उम्मीदवारों को मिलेगी राहत
ECI में 14 बार लिखित आपत्तियों पर मचा घमासान, विपक्ष की CEC को हटाने की मांग
स्टार वही जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं : नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में राष्ट्रपति मुर्मू की सितारों से बड़ी अपील