जमुई जिले में नाबालिग छात्रा के साथ हुई दरिंदगी के मामले में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। पटना में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने इस घटना के मुख्य आरोपी नंदन यादव के हाफ एनकाउंटर और पूरे मामले पर कड़े तेवर दिखाए।
पुलिस को चुनौती का मिलेगा माकूल जवाब सम्राट चौधरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो भी अपराधी पुलिस को चुनौती देगा, उसे 24 घंटे के भीतर अंजाम भुगतना होगा। उन्होंने कहा, आजकल रील हीरो बनने का शौक बढ़ गया है। मैंने दो दिनों से देखा कि अपराधी रील बनाने में व्यस्त थे। मैं बार-बार कहता हूं कि मेरी पुलिस को चैलेंज मत करो, अगर करोगे तो 24 घंटे के भीतर जवाब मिलेगा ही, दूसरा कोई विकल्प नहीं है।
रील के चक्कर में मारे जाएंगे लोग आरोपी नंदन यादव पर तंज कसते हुए उपमुख्यमंत्री ने यह सवाल खड़ा किया कि क्या रील बनाना ही उसकी गिरफ्तारी का मुख्य कारण बना? उन्होंने कहा, आज की जो घटना है, अगर वह रील नहीं बनाता तो क्या पकड़ा जाता? रील बनाने के चक्कर में इतने लोग मारे जाएंगे। अपना जीवन जियो, कोई मना नहीं कर रहा, लेकिन आपराधिक घटना करके कोई समाज का हीरो नहीं बनता।
अपराधी की कोई जाति नहीं होती इस घटना को लेकर विपक्ष और कुछ नेताओं द्वारा दिए जा रहे जातिगत बयानों पर भी सम्राट चौधरी ने सख्त रुख अपनाया। जीतन राम मांझी और तेजस्वी यादव जैसे नेताओं के बयानों पर बिना नाम लिए उन्होंने कहा, मैं किसी जाति-धर्म के पीछे नहीं पड़ता। मेरा साफ मानना है कि अपराधी सिर्फ अपराधी होता है, उसकी कोई जाति नहीं होती। पुलिस को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
क्या था पूरा मामला? जमुई में 10वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ बदसलूकी और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मुख्य आरोपी नंदन यादव ने छात्रा के साथ घिनौनी हरकत की थी, जिसके बाद पूरे राज्य में आक्रोश फैल गया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की, जिसमें मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी थी। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और मामले की गहन जांच जारी है।
*Patna, Bihar: On the Jamui encounter case, Chief Minister Samrat Choudhary says, Real hero... reels, heroes have become very common nowadays. For the past two days, I ve been seeing that only reels were being made. I repeatedly say that our administration is known for good… pic.twitter.com/e3zvj9keXt
— IANS (@ians_india) September 22, 2026
जमुई यौन हिंसा मामला: मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार, प्रशासन की कार्रवाई तेज़
चुनाव आयोग के भीतर बवाल : मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों पर दो आयुक्तों ने जताई नाराजगी
टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की खतरनाक टीम का एलान, एक साल बाद इस खूंखार गेंदबाज की हुई वापसी
आयुष्मान भारत के 8 साल: दिल्ली में अब ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज, CM रेखा गुप्ता ने किया बड़ा ऐलान
IIT बॉम्बे छात्र मौत मामला: पिता का आक्रोश, FIR में नामजद आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग
नेशनल अवॉर्ड पर सितारों का जलवा: कार्तिक के लिए छोटे शहर का सपना तो ममूटी ने कहा लाइफटाइम ऑनर
चुनाव आयोग पर अदृश्य शक्ति का साया? ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष लामबंद, महाभियोग की उठी मांग
नेशनल अवॉर्ड्स में यामी गौतम का रॉयल अवतार, आर्टिकल 370 के लिए मिला सम्मान
अमृतसर: वांटेड गैंगस्टर हरमन गोपा राय का एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली
IIT बॉम्बे छात्र की मौत: परीक्षा हॉल का CCTV फुटेज और प्रोफेसर संग बहस ने उलझाया मामला