बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ हुए यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है।
मुंगेर रेंज के डीआईजी राकेश कुमार ने पुष्टि की है कि मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि 19 सितंबर की शाम लखीसराय-जमुई मुख्य मार्ग से दूर कुछ युवकों ने एक नाबालिग छात्रा और उसके दोस्त को घेरकर न केवल बदसलूकी की, बल्कि उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।
जमुई पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि पीड़िता की निजता और सम्मान सर्वोपरि है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर इस घटना से संबंधित वीडियो शेयर या फॉरवर्ड करने वालों को कड़ी चेतावनी दी है।
प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए वीडियो बनाने और उसे वायरल करने वाले व्यक्ति समेत 120 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बिहार पुलिस की एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) केएस अनुपम ने बताया कि पुलिस ने अब तक 13 फेसबुक, 12 इंस्टाग्राम और 7 ट्विटर अकाउंट्स को हटवा दिया है। ऐसा करना भारतीय न्याय संहिता, आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत गंभीर अपराध माना गया है।
पुलिस जांच के अनुसार, 19 सितंबर को छात्रा अपने दोस्त के साथ तस्वीरें खिंचवाने गई थी। इसी दौरान कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया और छात्रा के साथ छेड़खानी की। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अब तक तीन नाबालिगों समेत मुख्य आरोपियों को हिरासत में लिया है।
इस घटना ने राज्य की सियासत भी गरमा दी है। जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अपराधियों में प्रशासन का डर खत्म हो चुका है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर आरोपी खुद वीडियो जारी न करते, तो शायद पुलिस को इसकी जानकारी भी नहीं होती।
वहीं, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने जमुई की विधायक और मंत्री श्रेयसी सिंह के एक कथित बयान पर सवाल खड़े किए हैं। वीडियो में श्रेयसी सिंह कथित तौर पर सभ्य तरीके से मोरल पुलिसिंग की बात करती नजर आ रही हैं, जिस पर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इसके अलावा, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भी इस घटना को लेकर सरकार की खामोशी पर कड़ा प्रहार किया है।
प्रशासन अब इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रहा है और वीडियो को बढ़ावा देने वाले तत्वों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
*VIDEO | Jamui, Bihar: Nandan Yadav, one of the accused in teen harassment case, shot in the leg by the police during encounter.
— Press Trust of India (@PTI_News) September 22, 2026
Jamui SP Bishwajeet Dayal had told reporters that the incident took place on September 19 evening and a Special Investigation Team, headed by a woman… pic.twitter.com/oGmyLmcgZx
ट्रंप का बड़ा दांव: IMEC कॉरिडोर से ईरान को घेरेगा अमेरिका, तेल के रास्ते होंगे सुरक्षित
नेशनल अवॉर्ड्स में यामी गौतम का रॉयल अवतार, आर्टिकल 370 के लिए मिला सम्मान
ओडिशा पर ‘अर्नब’ का साया: बुधवार रात तट से टकराएगा तूफान, 10 जिलों में स्कूल बंद, प्रशासन हाई अलर्ट पर
चुनावी रंजिश भूली सियासत! मंत्री दयाशंकर सिंह ने सपा सांसद अवधेश प्रसाद के छुए पैर
रेप करने वालों को रोज मारना चाहिए : जमुई कांड पर अनंत सिंह का तीखा बयान
28 सितंबर से बैंकिंग ठप: देशव्यापी हड़ताल से 5 दिन लटक सकते हैं आपके काम, सरकार ने बुलाई आपात बैठक
मेघालय में सियासी भूचाल: यूडीपी में बड़ी टूट, दो-तिहाई विधायकों ने थामा भाजपा का हाथ
HMD का नया Pro स्मार्टफोन जल्द मचाएगा धूम, कैमरा फीचर्स से होगा मुकाबला
बहन की आंखों का ‘खौफनाक’ झूठ: 1.5 लाख रुपये ठगने के बाद लाइव आकर मांगी माफी, यूजर बोले- ये कैसा स्कैम?
अंतरिक्ष से कूटनीति तक: भारत, फ्रांस और UAE की नई त्रिपक्षीय रणनीति