अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने मतेवाल गांव में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कुख्यात गैंगस्टर हरमनजीत सिंह उर्फ हरमन गोपा राय के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस ने उसे धर दबोचा है। इस एनकाउंटर में अपराधी के पैर में गोली लगी है।
पुलिस टीम पर की सीधी फायरिंग पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वांटेड गैंगस्टर हरमन मतेवाल इलाके में छिपा है। सूचना मिलते ही SHO के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, हरमन ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली सीधे SHO की तरफ चली, लेकिन वे बाल-बाल बच गए।
जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ अपराधी हमले के जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान एक गोली गैंगस्टर हरमन के पैर में लगी और वह वहीं गिर पड़ा। घायल अवस्था में उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल उसकी स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
गुरदासपुर ग्रेनेड हमले का है आरोपी पुलिस के अनुसार, हरमन गोपा राय एक घोषित अपराधी (PO) है। वह गुरदासपुर के हनुमान चौक पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में लंबे समय से वांछित था। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से .32 बोर की एक पिस्तौल और कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
आतंकी कनेक्शन की भी होगी जांच अमृतसर के SSP कंवलप्रीत सिंह चहल ने बताया कि गैंगस्टर के आपराधिक नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। चूंकि वह ग्रेनेड हमले जैसे गंभीर मामले में शामिल रहा है, इसलिए पुलिस अब उसके आतंकी संबंधों की भी गहराई से जांच करेगी। रिमांड के दौरान उससे इस दिशा में कड़ी पूछताछ की जाएगी।
*#WATCH | Punjab | Amritsar Police conduct encounter of wanted gangster Harmanjit Singh in Matewal village
— ANI (@ANI) September 23, 2026
During the exchange of fire between police personnel and the gangster, a bullet narrowly missed the police officer, while the gangster sustained a gunshot injury to his leg pic.twitter.com/vfXIHKNw8c
बहन की आंखों का ‘खौफनाक’ झूठ: 1.5 लाख रुपये ठगने के बाद लाइव आकर मांगी माफी, यूजर बोले- ये कैसा स्कैम?
तीस्ता नदी की लहरों में खोया था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ‘देवदूत’ बनकर बचाई जान
दिल्ली के शालीमार बाग में आधी रात चला बुलडोजर: मदीना मस्जिद का एक हिस्सा ढहाया गया
जमुई कांड: तेजस्वी का तंज, सीएम और पुलिस के बीच हुई काल्पनिक बातचीत से मचा सियासी बवाल
एशियन गेम्स 2026: सहन अराचिगे संभालेंगे कमान, श्रीलंका ने युवा ब्रिगेड के साथ भरी हुंकार
चुनाव आयोग के भीतर बवाल : मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों पर दो आयुक्तों ने जताई नाराजगी
आर्कटिक में ट्रंप का बड़ा दांव: डेनमार्क और ग्रीनलैंड के साथ ऐतिहासिक सुरक्षा समझौता
मैं तो अंधी हूं ना! : पिता से बच्ची की मासूम बहस देख आप भी हो जाएंगे लोटपोट
जमुई यौन हिंसा मामला: मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार, प्रशासन की कार्रवाई तेज़
एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का निशाना सटीक, सॉफ्ट टेनिस में भी ऐतिहासिक पदक पक्का