समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर पर जुबानी हमला बोला है। देवरिया में एक कार्यक्रम के दौरान शिवपाल ने राजभर के हालिया बयानों पर नाराजगी जताते हुए उन्हें मानसिक संतुलन खोने तक की नसीहत दे डाली।
राजभर को डॉक्टर की सलाह शिवपाल यादव ने कहा कि ओपी राजभर का दिमाग खिसक गया है और उन्हें तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाने की जरूरत है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, अगर राजभर को कोई अच्छा डॉक्टर नहीं मिल रहा है, तो मुझसे संपर्क करें। मैं उन्हें अच्छे डॉक्टर का नाम सुझा दूंगा।
भगवा बयान पर पलटवार दरअसल, राजभर ने सपा की पीडीए रथ यात्रा की बस के भगवा रंग पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि यह रंग उन्हें याद दिलाता है कि सपा ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवपाल ने उन्हें मानसिक रूप से अस्थिर करार दिया।
यूपी के बंटवारे पर घेरेबंदी प्रदेश को चार हिस्सों में बांटने के राजभर के दावे पर शिवपाल ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि राजभर बेतुकी और ऊलजलूल बातें कर रहे हैं। शिवपाल के अनुसार, यदि पूर्वांचल अलग राज्य बनता है, तो पश्चिम उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड भी अलग होने की मांग करेंगे।
छोटे राज्य, कमजोर अर्थव्यवस्था शिवपाल ने तर्क दिया कि राज्यों के बंटवारे से बेहतर है कि भ्रष्टाचार और बेईमानी को खत्म किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश छोटा होने से उसका महत्व कम हो जाता है और अर्थव्यवस्था भी सिमट जाती है।
क्या था राजभर का दावा? ओपी राजभर ने देवरिया में ही बयान दिया था कि यूपी का चार हिस्सों में बंटना तय है। उन्होंने दावा किया था कि अगर पूर्वांचल अलग राज्य बना, तो राजभर समाज का बेटा वहां का पहला मुख्यमंत्री बनेगा। उनके इसी बयान ने यूपी की राजनीति में एक नई बहस को जन्म दे दिया है, जिस पर अब राजनीतिक दलों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
*#WATCH देवरिया, उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा, ... अगर पूर्वांचल बनेगा तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश भी बनेगा... आप कितने प्रदेश बनाएंगे? अगर कोई प्रदेश छोटा हो जाता है तो उसका महत्व घट जाता है। जहां-जहां छोटे प्रदेश बने हैं, वहां उनकी अर्थव्यवस्था… pic.twitter.com/tQLlTD2ADE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 22, 2026
IIT बॉम्बे: साहिल वाकोडे की मौत का सच क्या? मोबाइल विवाद से जातिगत उत्पीड़न के आरोपों तक की पूरी कहानी
DJ की तेज आवाज बनी काल? स्कूल में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
बिहार में ऑपरेशन लंगड़ा की आहट: जमुई कांड के आरोपी नंदन यादव को पुलिस ने मारी गोली, तेजस्वी यादव की चुप्पी से बढ़ी चर्चा
क्या वंदे मातरम के 6 अंतरे गाना अनिवार्य है? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
बिग बॉस 20: काजी तौकीर के समर्थन में उतरीं गौहर खान, बोलीं- सफलता से जलते हैं लोग
जापान पर डुजुआन का कहर: तबाही, सैलाब और भूस्खलन में 2 की मौत, 4 लापता
पीएम मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी: कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं जान से मारने की धमकियां
तीस्ता नदी की लहरों में खोया था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ‘देवदूत’ बनकर बचाई जान
UP Election 2027: अखिलेश यादव का मिशन 27K , हर सीट पर भाजपा के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी
भोपाल गरबा विवाद: मुस्लिम कमेटी ने मोहन भागवत को लिखा पत्र, विधायक के बयान पर जताई कड़ी आपत्ति