संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के नए सत्र की शुरुआत के साथ ही इजरायल ने वैश्विक मंच पर एक आक्रामक अभियान छेड़ दिया है। इजरायल सरकार ने संयुक्त राष्ट्र का झूठ का उद्योग (Industry of Lies) नाम से एक अभियान शुरू किया है, जिसका मकसद UN के भीतर इजरायल के खिलाफ कथित व्यवस्थित और झूठे पक्षपात को बेनकाब करना है।
इजरायल के डायस्पोरा अफेयर्स मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में संयुक्त राष्ट्र महासभा के हॉल को दिखाया गया है, जहाँ विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों की जगह तोते बैठे हैं। ये तोते एक ही संदेश को बार-बार दोहरा रहे हैं: इजरायल को दोष दो।
वीडियो के अंत में एक कड़ा संदेश दिया गया है: झूठ को बार-बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता।
डायस्पोरा अफेयर्स मंत्री अमिचाई चिकली ने संयुक्त राष्ट्र पर निशाना साधते हुए कहा कि यह हॉल अब केवल एक इको चैंबर बनकर रह गया है। उन्होंने कहा, एक ही बात को बार-बार दोहराकर उसे सच्चाई का रूप देने की कोशिश की जा रही है। हम इस संस्कृति को उजागर करना चाहते हैं। 1,000 बार बोलने पर भी झूठ सच नहीं होता।
संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत डैनी डैनन ने महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के भाषण की कड़ी आलोचना की। डैनन ने कहा, गुटेरेस ने अपने आखिरी भाषण में नस्लीय सफाई जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर इस मंच को इजरायल विरोधी प्रोपेगैंडा का जरिया बना लिया है। यह कूटनीति नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय संस्था की साख को खत्म करने का प्रयास है।
इस अभियान के तहत इजरायल ने एक समर्पित वेबसाइट भी लॉन्च की है। इसमें उन दावों और रिपोर्टों को संकलित किया गया है, जिन्हें इजरायल झूठ और पक्षपातपूर्ण मानता है। इसमें मुख्य रूप से ये मुद्दे उठाए गए हैं:
इजरायली अधिकारियों का आरोप है कि एक सुनियोजित तंत्र के तहत इजरायल विरोधी दावों को अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों और मीडिया के जरिए बार-बार दोहराया जाता है, ताकि वे स्वीकृत तथ्य बन जाएं। इजरायल का कहना है कि वह तथ्यों और सबूतों के दम पर इस झूठ के उद्योग को तोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। यह अभियान विशेष रूप से अमेरिका और यूरोपीय देशों की नीतियों को प्रभावित करने वाले सूचना तंत्र को निशाना बना रहा है।
Live from inside the UN: This year’s parrots… 🦜
— Prime Minister of Israel (@IsraeliPM) September 22, 2026
Find out more about the lies >>https://t.co/YKYqColDZT pic.twitter.com/c2G2qZBvTg
इंग्लैंड के तूफानी गेंदबाज मार्क वुड ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, खत्म हुआ 11 साल का स्वर्णिम सफर
टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की खतरनाक टीम का एलान, एक साल बाद इस खूंखार गेंदबाज की हुई वापसी
मेघालय में सियासी भूचाल: यूडीपी में बड़ी टूट, दो-तिहाई विधायकों ने थामा भाजपा का हाथ
घर से हजारों किलोमीटर दूर हैं? आपात स्थिति में अपनों की मदद करेगा AePS; जानें कैसे
क्या विवेक ओबेरॉय ने भुला दी सलमान खान से पुरानी दुश्मनी? अचानक मिल रहे सपोर्ट ने चौंकाया!
तीस्ता नदी की लहरों में खोया था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ‘देवदूत’ बनकर बचाई जान
अमृतसर: वांटेड गैंगस्टर हरमन गोपा राय का एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली
चुनाव आयोग के भीतर बवाल : ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप, कांग्रेस ने कहा- वोट चोरी का खेल
लद्दाख की पुकार: संवैधानिक अधिकारों के लिए सोनम वांगचुक की 20 किमी की ऐतिहासिक पदयात्रा
मेघालय में बीजेपी का बड़ा धमाका: UDP के 8 दिग्गज विधायक थामेंगे कमल, पूर्वोत्तर की राजनीति में बड़ा फेरबदल