बंगाल की खाड़ी में हलचल बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन (गहरे दबाव) ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यह सिस्टम 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। बुधवार रात तक इसके कलिंगपट्टनम के पास उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट को पार करने की संभावना है।
इलाकों पर मंडराता खतरा IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक, यह सिस्टम आंध्र प्रदेश के कलिंगपट्टनम से करीब 70 किमी और ओडिशा के गोपालपुर से 150 किमी की दूरी पर केंद्रित है। इस सिस्टम के प्रभाव से ओडिशा के तटीय जिलों और आंध्र प्रदेश के उत्तरी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। प्रशासन को निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ के प्रति सतर्क रहने को कहा गया है।
ओडिशा में स्कूल और आंगनवाड़ी बंद भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए ओडिशा सरकार ने एहतियाती कदम उठाए हैं। खुर्दा और गंजाम सहित कई प्रभावित जिलों में मंगलवार से गुरुवार तक सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। प्रशासन ने नदियों के जलस्तर पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन की तैयारियां जोरों पर ओडिशा और आंध्र प्रदेश सरकारों ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कमर कस ली है। ओडिशा में 11 जिलों के कलेक्टर निरंतर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। चक्रवात और बाढ़ राहत केंद्रों को पूरी तरह तैयार रखा गया है। वहीं, आंध्र प्रदेश सरकार ने 24 घंटे चलने वाला कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया है और लोगों को जर्जर इमारतों तथा होर्डिंग्स से दूर रहने की सलाह दी है।
IMD की चेतावनी मौसम विज्ञानियों ने चेतावनी दी है कि सिस्टम के गुजरने के दौरान हवा की गति बढ़ सकती है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी गई है। तटीय निवासियों से कहा गया है कि वे मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन पर नजर बनाए रखें और सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
The Deep Depression over Westcentral & adjoining Northwest Bay of Bengal, moved westwards with a speed of 12 kmph during past 06 hours, and lay centred at 0530 hrs IST of today, the 23rd September, 2026, over the same region near latitude 18.0°N and longitude 84.7°E, about 70 km… pic.twitter.com/GIKjomAyTi
— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 23, 2026
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में आदित्य धर का धुरंधर सपना, यामी गौतम के लिए छलके खुशी के आंसू
दिल्ली प्रीमियर लीग में फिक्सिंग की सुगबुगाहट: DDCA ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या है पूरा मामला
स्टार वही जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं : नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में राष्ट्रपति मुर्मू की सितारों से बड़ी अपील
महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: सूखा राहत में तेजी और मेट्रो प्रभावित किसानों को मिलेंगे विकसित प्लॉट
नियुक्ति पत्र मिलते ही CM योगी की दो टूक: पैसे मांगे तो सीधे जेल, ज्वाइनिंग में देरी हुई तो खैर नहीं
गलती हुई जो उसे IIT भेजा : साहिल की मौत पर बिलखते माता-पिता ने लगाए प्रताड़ना के गंभीर आरोप
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स: धुरंधर पर सवाल टालकर आदित्य धर ने यामी गौतम पर रखा पूरा फोकस
308 पहियों वाला ‘महाकाय’ ट्रक: बेल्जियम से बिहार आया 200 टन का वजनी कार्गो, देखने के लिए थम गई रफ्तार
UN में इशाक डार का भारत पर हमला: आर्टिकल 370 से लेकर सिंधु जल संधि तक, की ये मांगें
मेघालय में ऑपरेशन लोटस : UDP के 8 विधायकों ने थामा बीजेपी का हाथ, बदल गई राज्य की बिसात