एशियन गेम्स में भारत के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 147 रनों के विशाल अंतर से हराकर स्वर्ण पदक (Gold Medal) अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ ही देशवासियों की पहली गोल्ड की उम्मीद पूरी हो गई है।
ऐतिहासिक स्कोर और आक्रामक बल्लेबाजी भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय बल्लेबाजों ने मैदान पर उतरते ही श्रीलंकाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। भारत ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए। यह एशियन गेम्स के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।
मंधाना, शेफाली और ऋचा का जलवा भारतीय पारी की नींव स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने रखी। मंधाना ने 45 गेंदों में 79 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 7 छक्के शामिल थे। शेफाली वर्मा ने 48 रन बनाए, जबकि ऋचा घोष ने मात्र 22 गेंदों में 49 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को 200 के पार पहुँचाया।
दीप्ति की घातक गेंदबाजी और श्रीलंका की हार 217 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय आक्रमण के सामने टिक नहीं पाई। पूरी टीम महज 69 रनों पर ढेर हो गई। दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में केवल 6 रन देकर 3 विकेट झटके। शेफाली वर्मा, श्री चरणी और श्रेयांका पाटिल ने भी 2-2 विकेट अपने नाम किए।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत पर गर्व व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, देश की बेटियों की स्वर्णिम जीत! आपकी शानदार उपलब्धि ने विश्व पटल पर तिरंगे का गौरव बढ़ाया है। यह जीत देश की सभी बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
देश की बेटियों की स्वर्णिम जीत…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 22, 2026
एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट फाइनल में श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई।
आपकी शानदार जीत ने एक बार फिर विश्व पटल पर तिरंगे का गौरव बढ़ाया है। आपकी यह उपलब्धि देश की सभी बेटियों और युवा… pic.twitter.com/nG0U4mHCRI
शारजाह में भारतीय शख्स की नृशंस हत्या: कार की डिक्की में 9 टुकड़ों में मिला शव, पत्नी और बेटा लापता
मुजफ्फरनगर में दहलाने वाली घटना: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को दबोचा, सीसीटीवी में कैद हुई मनचले की करतूत
एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष स्कीट टीम ने जीता ब्रॉन्ज, अनंतजीत सिंह नरुका व्यक्तिगत फाइनल में चमके
क्या विवेक ओबेरॉय ने भुला दी सलमान खान से पुरानी दुश्मनी? अचानक मिल रहे सपोर्ट ने चौंकाया!
मेघालय में सियासी भूचाल: यूडीपी में बड़ी टूट, दो-तिहाई विधायकों ने थामा भाजपा का हाथ
वोट चोरी देशद्रोह है : राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, कहा- समय आने पर बख्शा नहीं जाएगा
₹10 हजार के बकाए ने फूंका 24 करोड़ का साम्राज्य: पूर्व अकाउंटेंट की सनक ने तबाह की 14 दुकानें
एशियन गेम्स: भारतीय महिला स्कीट टीम का जलवा, निशानेबाजी में भारत को मिला छठा मेडल
आर्कटिक की बदलती बिसात: ग्रीनलैंड में अमेरिकी मिलिट्री बेस के लिए ऐतिहासिक समझौता
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका, 4 दिग्गज तेज गेंदबाजों के बाहर होने से बढ़ीं मुश्किलें