जापान के आईची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजों का दबदबा बरकरार है। भारतीय महिला स्कीट टीम ने एक बार फिर देश का नाम रोशन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है।
शानदार खेल से जीता ब्रॉन्ज भारतीय टीम की तिकड़ी—राइजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान और परिनाज धालीवाल ने बेहद सटीक निशाना साधते हुए कुल 331 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। राइजा और परिनाज ने 125 में से 111-111 अंक जुटाए, जबकि माहेश्वरी ने 109 अंक का योगदान दिया।
इस स्पर्धा में चीन ने 346 अंकों के साथ गोल्ड और कजाकिस्तान ने 337 अंकों के साथ सिल्वर मेडल जीता।
शूटिंग में भारत की बादशाहत मौजूदा एशियन गेम्स में शूटिंग भारतीय दल के लिए मेडल की सबसे बड़ी फैक्ट्री साबित हो रही है। भारत के अब तक के कुल 8 पदलों में से 6 अकेले शूटिंग से आए हैं। भारतीय निशानेबाजों ने 10 मीटर एयर राइफल टीम और इंडिविजुअल इवेंट्स में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कई सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं।
मनु भाकर के हाथ लगी निराशा एक तरफ जहां स्कीट टीम ने सफलता का स्वाद चखा, वहीं महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्टार शूटर मनु भाकर को मायूसी हाथ लगी। मनु ने शुरुआत तो दमदार की थी और वह तीसरे स्थान तक पहुंच गई थीं, लेकिन 18वें शॉट में 9.6 के स्कोर के साथ वह मुकाबले से बाहर हो गईं और 5वें स्थान पर रहीं।
पदक तालिका में भारत की स्थिति फिलहाल भारत के खाते में कुल 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल हो गए हैं। भारत को पहला गोल्ड मेडल मंगलवार को महिला क्रिकेट टीम ने दिलाया था। पदक तालिका में चीन 53 पदकों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है, जबकि जापान और दक्षिण कोरिया क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
🚨 INDIAN WOMEN’S SKEET TEAM WINS BRONZE MEDAL AT ASIAN GAMES! 🥉
— The Khel India (@TheKhelIndia) September 23, 2026
- The Trio of Parinaaz Dhaliwal, Raiza Dhillon & Maheshwari Chauhan wins it for India
WELL DONE! 🔥🔥🔥 pic.twitter.com/VkUrE6TDMT
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में यामी गौतम का जलवा, आदित्य धर ने धुरंधर को लेकर दिया बड़ा संकेत
NEET SS 2025: राहत की खबर, क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल घटकर हुआ 30वां, 6000 डॉक्टरों को काउंसलिंग का मौका
मेघालय में सियासी भूचाल: यूडीपी में बड़ी टूट, दो-तिहाई विधायकों ने थामा भाजपा का हाथ
₹10 हजार के बकाए ने फूंका 24 करोड़ का साम्राज्य: पूर्व अकाउंटेंट की सनक ने तबाह की 14 दुकानें
एशियन गेम्स 2026: पांचवें दिन मेडल की बारिश की तैयारी, मनु भाकर और मीराबाई चानू पर टिकी नजरें
चुनाव आयोग में आंतरिक कलह: SIR पर दो आयुक्तों ने उठाए सवाल, मुख्य चुनाव आयुक्त पर मनमानी का आरोप
एशियन गेम्स 2026: भारत की झोली में आए 4 मेडल, जय मीना ने रचा इतिहास
सितारों को राष्ट्रपति मुर्मू की नसीहत: सेहत के लिए हानिकारक प्रोडक्ट्स का प्रचार न करें
UNGA में भूटान ने भरी हुंकार, भारत को बताया सबसे भरोसेमंद दोस्त , प्रोजेक्ट के लिए पीएम मोदी की जमकर की तारीफ
बैंक के कस्टमर केयर नंबर में 1 गायब कर उड़ाए 3 करोड़: बिहार में बड़े साइबर गिरोह का भंडाफोड़