एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का शानदार सफर जारी है। खेलों के पांचवें दिन भारत ने अपने पदकों की संख्या में बड़ा इजाफा करते हुए कुल 11 मेडल का आंकड़ा छू लिया है। आज का दिन शूटिंग रेज और टेनिस कोर्ट पर ऐतिहासिक उपलब्धियों के नाम रहा।
आज सुबह की शुरुआत शूटिंग से हुई। महिला स्कीट टीम इवेंट में परिनाज धालीवाल, रजिया ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान की तिकड़ी ने 331 के स्कोर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं, पुरुष स्कीट टीम में अनंत नरुका, मारियाज अहमद खान और भावतेग सिंह ने 346 का स्कोर कर देश के लिए एक और ब्रॉन्ज मेडल जीता।
भारत के लिए आज का सबसे बड़ा पल सॉफ्ट टेनिस में आया। जय मीना ने एशियन गेम्स के इतिहास में पहली बार सॉफ्ट टेनिस में मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। हालांकि वे सेमीफाइनल में जापान के ताकुया कुरोसाका से 2-4 से हार गए, लेकिन इस ब्रॉन्ज मेडल के साथ उन्होंने देश को गौरवान्वित किया।
भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) में भारत की स्टार एथलीट मीराबाई चानू ने 49 किग्रा वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन किया। स्नैच राउंड में उन्होंने 87 किलो वजन उठाकर तीसरा स्थान हासिल किया। अब फैंस की नजरें उनके क्लीन एंड जर्क पर हैं। दूसरी ओर, शूटिंग में अनुभवी मनु भाकर को निराशा हाथ लगी। 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में वह पांचवें स्थान पर रहीं और पोडियम तक नहीं पहुँच सकीं।
फिलहाल भारत 1 स्वर्ण, 4 रजत और 6 कांस्य पदकों के साथ पदक तालिका में आठवें स्थान पर है। कुल 11 पदकों के साथ भारतीय दल का आत्मविश्वास बढ़ा है। अभी भी कई मुकाबले बाकी हैं, जिनसे भारत को और मेडल की उम्मीद है।
एशियन गेम्स मेडल टैली (शीर्ष 5):
BRONZE FOR TEAM INDIA! 🇮🇳🥉
— SAI Media (@Media_SAI) September 23, 2026
Asian Games 2026 | Shooting
Women’s Skeet Team – Final
The Indian trio of Parinaaz Dhaliwal (NCoE), Raiza Dhillon (NCoE, Debutant) and Maheshwari Chauhan (Khelo India Athlete) secured the Bronze Medal with a cumulative score of 331.
The team… pic.twitter.com/eumRwXgTMs
सड़क पर महाभारत : बेटे को पीटता देख आपा खो बैठी मां, सिपाही को जड़ दिए थप्पड़
स्टार वही है जो अंधेरा नहीं, रोशनी फैलाए: राष्ट्रपति मुर्मू के संदेश से सोशल मीडिया गदगद
41 साल की उम्र में थमा दिग्गज का बल्ला, साउथ अफ्रीकी स्टार कोलिन इंग्राम ने क्रिकेट को कहा अलविदा
वोट चोरी देशद्रोह है : चुनाव आयोग पर राहुल गांधी का तीखा प्रहार, अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी
नेशनल अवॉर्ड पर सितारों का जलवा: कार्तिक के लिए छोटे शहर का सपना तो ममूटी ने कहा लाइफटाइम ऑनर
दिल्ली: शालीमार बाग में आधी रात को मस्जिद पर चला बुलडोजर, AIMIM ने दी सहारनपुर पार्ट-2 की चेतावनी
मीराबाई चानू का ऐतिहासिक कारनामा: 28 साल का सूखा खत्म कर एशियन गेम्स में जीता सिल्वर!
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में यामी गौतम का जलवा, Article 370 के लिए मिला बेस्ट एक्ट्रेस का पहला राष्ट्रीय पुरस्कार
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स: धुरंधर पर सवाल टालकर आदित्य धर ने यामी गौतम पर रखा पूरा फोकस
बंगाल की खाड़ी में बना अर्नब का खतरा: ओडिशा और आंध्र प्रदेश हाई अलर्ट पर, जानें क्या है ताजा अपडेट