साउथ अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज कोलिन इंग्राम ने 41 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। इंग्राम का करियर करीब दो दशक लंबा रहा, जिसमें उन्होंने न केवल इंटरनेशनल स्तर पर अपनी छाप छोड़ी, बल्कि दुनिया भर की टी20 लीगों में भी खुद को एक धाकड़ बल्लेबाज के रूप में स्थापित किया।
इंग्राम ने सोशल मीडिया के जरिए अपने संन्यास की जानकारी दी। उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप में ग्लैमरगन के लिए अपना आखिरी मैच खेलने के दो सप्ताह बाद यह बड़ा फैसला लिया।
अपने विदाई संदेश में इंग्राम ने लिखा, एक शर्मीले किसान परिवार के बच्चे ने कभी उस खेल को खेलने का सपना देखा था जिसे वह बेहद प्यार करता था। 20 साल से ज्यादा समय तक उस सपने को जीना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही। उन्होंने बल्लेबाजी को कला और अपने बल्ले को पेंटब्रश बताया।
इंग्राम ने 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए 31 वनडे और 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। हालांकि, 2013 के बाद से वह नेशनल टीम से बाहर हो गए थे।
इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर होने के बाद उन्होंने खुद को एक सफल टी20 फ्रीलांसर के रूप में निखारा। उन्होंने आईपीएल, बिग बैश, पीएसएल, कैरेबियन प्रीमियर लीग और एसए20 जैसे प्रमुख टूर्नामेंटों में भाग लिया। अपने पूरे करियर में उन्होंने 378 टी20 मैचों में 9,017 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 138.50 का रहा।
संन्यास लेने के बावजूद इंग्राम क्रिकेट जगत से पूरी तरह दूर नहीं होंगे। उन्होंने साफ कर दिया है कि वह अपनी पारी को कोचिंग के जरिए आगे बढ़ाएंगे। वह ग्लैमरगन क्लब के साथ ही जुड़कर कोचिंग की नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
अपने इस सफर को उन्होंने अपने परिवार, साथियों, कोचों और फैंस के सहयोग का नतीजा बताया। एक लंबे करियर के बाद, अब इंग्राम अपनी अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को तैयार करते हुए नजर आएंगे।
End of an extraordinary chapter ❤️
— Glamorgan Cricket (@GlamCricket) September 22, 2026
After 11 unforgettable years at Sophia Gardens, Colin Ingram retires from all forms of cricket, but stays with us as he moves into coaching within the Club 🙌
🔗 https://t.co/xfQipS3iiA#OhGlammyGlammy pic.twitter.com/4PR7sQZs5c
मेघालय में बड़ा सियासी उलटफेर: UDP के 8 विधायक BJP में शामिल, बदला विधानसभा का समीकरण
आर्कटिक की बदलती बिसात: ग्रीनलैंड में अमेरिकी मिलिट्री बेस के लिए ऐतिहासिक समझौता
मेघालय में बीजेपी का बड़ा धमाका: UDP के 8 दिग्गज विधायक थामेंगे कमल, पूर्वोत्तर की राजनीति में बड़ा फेरबदल
शारजाह में भारतीय शख्स की नृशंस हत्या: कार की डिक्की में 9 टुकड़ों में मिला शव, पत्नी और बेटा लापता
चुनाव आयोग की दो-टूक: आंतरिक मतभेद को टकराव न समझें, सभी फैसले सर्वसम्मति से
चुनाव आयोग के भीतर बवाल : SIR प्रक्रिया पर दो आयुक्तों ने जताई आपत्ति, विपक्ष ने मांगा इस्तीफा
राजस्थान: बस के शीशे तोड़ जान बचाकर भागे पार्षद, लोकतंत्र पर बवाल का वीडियो वायरल
एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम का ऐतिहासिक सफर ब्रॉन्ज मेडल पर थमा
वोट चोरी देशद्रोह है : राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, कहा- समय आने पर बख्शा नहीं जाएगा
एशियन गेम्स 2026: मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया सिल्वर मेडल