नई दिल्ली: चुनाव आयोग के कामकाज पर उठे गंभीर सवालों के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा, आरएसएस और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि मतदाता सूची में हेरफेर से जुड़ा मामला संविधान पर सीधा प्रहार है।
क्या है पूरा मामला? हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि निर्वाचन आयोग के तीन चुनाव आयुक्तों में से दो (सुखबीर संधू और विवेक जोशी) ने पिछले 10 महीनों में आयोग के फैसलों पर 14 बार लिखित आपत्तियां दर्ज कीं। इन आपत्तियों में मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने की प्रक्रिया को अनधिकृत और अवैध बताया गया था।
न्याय होकर रहेगा : राहुल गांधी राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना वीडियो साझा करते हुए कहा, वोट चोरी भारतीय लोगों के खिलाफ एक अपराध और संविधान पर सीधा हमला है। भाजपा, आरएसएस और इसने जुड़े चुनाव आयोग के अधिकारियों ने देशद्रोह का कृत्य किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस काम में शामिल किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा और अंत में न्याय होकर रहेगा।
विपक्ष ने खोला मोर्चा इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद पूरा विपक्ष हमलावर है। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर लगातार सरकार को घेरने की रणनीति बना रही है। वहीं, शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने तो चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने तक की मांग कर दी है।
संजय राउत की और क्या है मांग? संजय राउत ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में चुनाव एक मजाक बनकर रह गए हैं। उन्होंने कहा, अगर प्रधानमंत्री मोदी देश को बचाना चाहते हैं, तो उन्हें अमित शाह को कैबिनेट से हटाना चाहिए। यदि इस पर कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो राष्ट्रपति को ज्ञानेश कुमार को हटाना चाहिए। राउत ने यहां तक कह दिया कि अगर संवैधानिक संस्थाएं विफल रहती हैं, तो सेना को देश बचाने के लिए आगे आना चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा मामला गौरतलब है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े इन विवादित पहलुओं पर सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई हुई है। आयोग के भीतर के इस मतभेद ने देश की चुनावी निष्पक्षता पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है, जिस पर अब कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल सरकार को घेरने के लिए सड़क से संसद तक दबाव बनाए हुए हैं।
Vote chori is a crime against the Indian people and a direct attack on our constitution.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 23, 2026
The BJP, RSS and EC who organised it have committed an act of treason.
Justice will be served. pic.twitter.com/30kX06CBiH
ग्लोबल साउथ का नया लीडर बना भारत, विदेश मंत्री जयशंकर ने गिनाईं भारत की ताकत
एक सब्जी बेचने वाला और दो-दो iPhone: इंटरनेट पर वायरल हुआ अमीरों को जलन पैदा करने वाला वीडियो
बिग बॉस 20: टॉप 3 की जंग में घर में मचा घमासान, गुल्लू ने खोला अपनी शादी और दर्दनाक तलाक का राज
जमुई छेड़छाड़ कांड: रेप करने वाले का मर्डर होना चाहिए , बाहुबली अनंत सिंह का विवादित बयान
ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक : मिडिल ईस्ट में ईरान की घेराबंदी के लिए भारत के कॉरिडोर पर भरोसा
चुनाव आयोग के भीतर महा-संग्राम : क्या SIR प्रक्रिया पर उठे सवाल लोकतंत्र के लिए खतरा?
क्या उद्धव ठाकरे ने आनंद दुबे को पार्टी से निकाला? वायरल चिट्ठी पर प्रवक्ता ने तोड़ी चुप्पी
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला स्कीट तिकड़ी ने रचा इतिहास, निशानेबाजी में देश को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल
नंदीग्राम उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी का नामांकन खतरे में? TMC ने लगाए हलफनामे में गड़बड़ी के गंभीर आरोप
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: तीन आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, अब हाईकोर्ट का रुख करेंगे वकील