केरल की छात्र राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। त्रिपुनिथुरा स्थित गवर्नमेंट संस्कृत कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए सभी 12 पदों पर अपना परचम लहरा दिया है।
चार दशक पुराना दबदबा खत्म इस जीत के साथ ही कॉलेज में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) का 40 साल पुराना तिलिस्म टूट गया है। दशकों से इस कॉलेज में SFI का एकछत्र राज रहा है, लेकिन इस बार छात्र मतदाताओं ने कैंपस के राजनीतिक समीकरण को पूरी तरह बदल दिया है।
ABVP के नाम रहे ये प्रमुख पद चुनाव परिणामों के अनुसार, स्निग्धा एम हरि चेयरपर्सन और आदित्य टीए वाइस चेयरपर्सन चुने गए हैं। वहीं, विग्नेश भट्ट जनरल सेक्रेटरी, विग्नेश डी. मैगजीन एडिटर और अंजलि टी. आर्ट्स क्लब सेक्रेटरी बनी हैं। साथ ही, निवद्या केएन यूनिवर्सिटी यूनियन काउंसलर के रूप में चुनी गई हैं।
संगठन ने SFI पर उठाए गंभीर सवाल जीत के बाद ABVP ने इसे एक नए अध्याय की शुरुआत करार दिया है। संगठन ने SFI पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि पिछली यूनियन ने छात्रों के हितों की अनदेखी की। ABVP ने संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने में कमी और छात्र फंड के दुरुपयोग जैसे मुद्दों को चुनावी एजेंडे में प्रमुखता से उठाया था।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा यह जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि हाल ही में त्रिपुनिथुरा नगरपालिका चुनाव में भी दशकों से चला आ रहा वामपंथी नेतृत्व बदला है। हालांकि, छात्रसंघ और नगरपालिका चुनाव अलग-अलग प्रक्रियाएं हैं, लेकिन कैंपस में मिली इस बड़ी कामयाबी को केरल की बदलती राजनीतिक हवा के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
आगे क्या? ABVP का कहना है कि यह जीत केवल एक कॉलेज तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राज्य भर में उनके संगठन को नई ऊर्जा देगी। संगठन ने वादा किया है कि वे छात्रों के विकास और कॉलेज में शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे।
A new chapter begins as ABVP breaks SFI’s 40-year-old bastion in Kerala!
— ABVP (@ABVPVoice) September 21, 2026
A historic breakthrough at Government Sanskrit College, Tripunithura, as ABVP sweeps all 12 seats, ending SFI’s four decades hold over the campus.
This victory is more than a number. It is the result of… pic.twitter.com/v4jK8GtphI
चुनाव आयोग में बवाल : ज्ञानेश कुमार पर अभिजीत दीपके का बड़ा हमला, वोट चोरी और हेराफेरी के गंभीर आरोप
आजमगढ़ में खूनी तांडव: पत्नी, बेटे और दो पंडितों की हत्या, मुठभेड़ में ढेर हुआ सनकी हत्यारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: तीन आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, अब हाईकोर्ट का रुख करेंगे वकील
घर के आंगन में खुदाई करते ही निकला 1000 साल पुराना खजाना, दंग रह गए लोग
स्टार वही जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं : नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में राष्ट्रपति मुर्मू की सितारों से बड़ी अपील
दिल्ली में आधी रात को चला बुलडोजर: शालीमार बाग की मस्जिद ढहाए जाने पर घमासान, AIMIM ने बताया सहारनपुर पार्ट-2
शालीमार बाग में आधी रात को चला बुलडोजर: मदीना मस्जिद का हिस्सा ढहाया, AIMIM का कड़ा विरोध
मुर्गा बनाना और क्रिकेट का भविष्य: वैभव सूर्यवंशी पर सुरेश रैना का बड़ा बयान, विराट-रोहित को लेकर की ये भविष्यवाणी
श्रेयस अय्यर की क्रिकेटिंग सूझबूझ से बची भारत की लाज, अंपायर की गलती ने जापान मैच में पैदा किया था ड्रामा
शारजाह में भारतीय शख्स की नृशंस हत्या: कार की डिक्की में 9 टुकड़ों में मिला शव, पत्नी और बेटा लापता