डेनमार्क में एक व्यक्ति की किस्मत उस समय रातों-रात बदल गई, जब वह अपने घर के बाहर टाइल्स लगाने के लिए जमीन की खुदाई करवा रहा था। खुदाई के दौरान उसे मिट्टी के नीचे दबा हुआ ऐसा खजाना मिला, जिसने पुरातत्वविदों को भी हैरान कर दिया।
मिट्टी में दबा मिला चांदी का विशाल ढेर खोदते समय शख्स को अचानक किसी कठोर धातु के होने का एहसास हुआ। जैसे-जैसे मिट्टी हटाई गई, वहां चांदी के सिक्कों और गहनों का भंडार नजर आने लगा। एक बर्तन में सिमटी ये वस्तुएं इतनी अधिक थीं कि वहां मौजूद हर कोई दंग रह गया। इस पूरे खजाने का वजन करीब 18.5 किलोग्राम बताया जा रहा है।
700 अनमोल वस्तुओं का जखीरा प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस खजाने में करीब 700 चांदी की चीजें शामिल हैं। इनमें ऐतिहासिक सिक्के, चांदी की छड़ें, कंगन और अन्य आभूषण शामिल हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह खजाना करीब 1,000 साल पुराना है, जिसे किसी ने सदियों पहले जमीन में सुरक्षित छिपाया था।
वाइकिंग युग का अब तक का सबसे बड़ा खजाना इस पुरातात्विक खोज को सीधे तौर पर वाइकिंग युग से जोड़कर देखा जा रहा है। यह डेनमार्क में अब तक मिला वाइकिंग काल का सबसे बड़ा चांदी का खजाना माना जा रहा है। शोधकर्ताओं का कहना है कि ये वस्तुएं उस दौर के व्यापार, जीवनशैली और तत्कालीन आर्थिक स्थिति को समझने में बेहद सहायक साबित होंगी।
क्या अब सरकार का होगा खजाना? खुदाई में मिली वस्तुओं पर कई जगह प्राचीन निशान भी मिले हैं। डेनमार्क के कानून के अनुसार, इस तरह के ऐतिहासिक खजानों पर राज्य का मालिकाना हक होता है। हालांकि, खजाना खोजने वाले व्यक्ति को इसके बदले इनाम देने का प्रावधान है। गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में पूर्व में भी वाइकिंग काल के सोने के अवशेष मिल चुके हैं, जो इस इलाके के ऐतिहासिक महत्व को और बढ़ाते हैं।
Bahçesini kazarken ülkenin en büyük Viking hazinesini buldu!
— Onedio (@onedio) September 16, 2026
Danimarka’nın Rebild bölgesinde veranda yapmak için bahçesini düzenleyen bir kişi, toprağın altında yaklaşık bin yıldır saklı duran 18,5 kilogramlık gümüş hazineyle karşılaştı. pic.twitter.com/gJ3jQfselz
IIT बॉम्बे छात्र की मौत: परीक्षा हॉल का CCTV फुटेज और प्रोफेसर संग बहस ने उलझाया मामला
यूपी की सियासत में कौन बड़ा खिलाड़ी : सपा और कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम घोषित, रचिन रवींद्र बाहर; सेंटनर संभालेंगे कमान
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2026: क्या है स्वर्ण और रजत कमल का असली मतलब? जानें प्राइज मनी का पूरा गणित
भारत-जापान मैच का वाइड विवाद: अंपायर के फैसले पर क्यों मचा बवाल, क्या कहता है ICC का नियम?
ट्रकों में लिफ्ट लेकर शुरू किया सफर, एशियाई खेलों में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारतीय हॉकी टीम का गोल-मशीन अवतार, श्रीलंका को 16-1 से रौंदा
क्या उद्धव ठाकरे ने आनंद दुबे को पार्टी से निकाला? वायरल चिट्ठी पर प्रवक्ता ने तोड़ी चुप्पी
अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20 क्रिकेट में रच दिया अनचाहा इतिहास
भारत-जापान टी20: अंपायर से भिड़े श्रेयस अय्यर, आखिरी ओवर के वाइड विवाद से मचा बवाल