एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। खिताबी मुकाबले में अब टीम इंडिया का सामना श्रीलंका से होगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम स्वर्ण पदक जीतकर अपने खिताब का बचाव करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
भारत और श्रीलंका के बीच यह रोमांचक फाइनल मुकाबला 22 सितंबर 2026 को खेला जाएगा। यह मैच जापान के आईची नागोया स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आयोजित होगा। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला सुबह 10:30 बजे शुरू होगा।
अगर आप टीवी पर मैच का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। डिजिटल माध्यमों की बात करें, तो मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (SonyLIV) ऐप पर उपलब्ध होगी, जिसे आप मोबाइल, टैबलेट या स्मार्ट टीवी पर देख सकते हैं।
मुकाबले को बिना किसी सब्सक्रिप्शन के मुफ्त में देखने के लिए डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) सबसे बेहतरीन विकल्प है। डीडी फ्री डिश का उपयोग करने वाले दर्शक बिना किसी शुल्क के मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं। एशियन गेम्स के सभी महत्वपूर्ण मैच डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री उपलब्ध हैं।
हाल ही में संपन्न हुए विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में भी भारत और श्रीलंका का आमना-सामना हुआ था। उस मैच में भारत ने श्रीलंका को 72 रनों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त देकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। अब एक बार फिर फाइनल में इन्हीं दो टीमों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी।
भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, जी कमलिनी, श्रेयंका पाटिल, भारती फुलमाली, श्री चरणानी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव और नंदनी शर्मा।
श्रीलंकाई टीम: चमारी अथापथु (कप्तान), इमेशा दुलानी, हासिनी परेरा, कविशा दिलहारी, हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना, रश्मिका सेवंडी, चामुदी प्रबोदा, सुगंधिका कुमारी, मिताली अयोध्या, संजना कविंदी, निमाशा मीपेज, काव्या कविंदी और अनुष्का संजीवनी।
*INDIA ARE THROUGH THE FINAL IN ASIAN GAMES
— Sportsnexa (@sportsnexa07) September 20, 2026
Ind vs Sl final match 22 september pic.twitter.com/CS6UWjvZFL
भारत-न्यूजीलैंड का महा-समझौता : 5 अरब डॉलर का व्यापार और विजयादशमी से नया आर्थिक युग
डूसू में इंकलाब : नंगे पैर वीसी ऑफिस पहुंचे दीपांशु शौकीन, छात्रों के हक के लिए शुरू किया सत्याग्रह
बिहार में महिला सुरक्षा पर जमुई का तमाचा: 10 साल में 97% बढ़े अपराध, क्या वाकई सुरक्षित हैं बेटियां?
पीएम मोदी की मिमिक्री पर बढ़ा विवाद: कॉमेडियन पुलकित मणि के शोज कैंसिल, मिल रही जान से मारने की धमकियां
जमुई में दरिंदगी: प्रेमी जोड़े के साथ सरेआम हैवानियत, आरोपियों की पहचान के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन
डूसू में इंकलाब : वीसी ऑफिस के बाहर नंगे पैर बैठे निर्दलीय उपाध्यक्ष दीपांशु शौकीन, छेड़ दिया सत्याग्रह
एशियन गेम्स 2026: दूसरे दिन भारत को मिले 4 पदक, स्वर्ण का इंतजार बरकरार
राहुल गांधी के कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर बवाल: रणवीर शौरी और नेहा सिंह राठौर आमने-सामने
नंदीग्राम उपचुनाव: ममता के समर्थन के बीच कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार, जेल से ही लड़ेंगे चुनाव?
पटना में हैवानियत की हदें पार: नशे में धुत कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, जिंदा जलाया