एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल चार पदक अपने नाम किए। सोमवार को मिले दो रजत और दो कांस्य पदकों के साथ भारत के पदकों की कुल संख्या अब छह हो गई है। हालांकि, भारतीय दल अभी भी अपने पहले स्वर्ण पदक की तलाश में है।
शूटिंग में निशानेबाजों का जलवा शूटिंग रेंज में भारत का दबदबा जारी रहा। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम ने रजत पदक जीतकर दिन की शुरुआत की। इसके बाद व्यक्तिगत स्पर्धा में हिमांशु ढिल्लों ने रजत और पूर्व विश्व चैंपियन रुद्रांक्ष पाटिल ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
MMA में सुचिका ने रचा इतिहास मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) के पदार्पण संस्करण में भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण आया। सुचिका तारियाल ने महिलाओं के ट्रेडिशनल 60 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता। उन्होंने सिंगापुर की खिलाड़ी को मात देकर एशियन गेम्स में इस खेल में भारत का खाता खोला।
टेबल टेनिस और कबड्डी में भारत की दमदार शुरुआत टेबल टेनिस महिला टीम इवेंट में भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से एकतरफा मात दी। वहीं, गत चैंपियन पुरुष कबड्डी टीम ने अपने अभियान का आगाज शानदार अंदाज में किया। भारत ने मेजबान जापान को 49-24 के बड़े अंतर से पटखनी देकर खिताब बचाव की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया।
बॉक्सिंग और वुशु में बड़ी जीत मुक्केबाजी में सुमित कुंडू (70 किग्रा) ने थाईलैंड के बुनजोंग सिनसिरी को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। उधर, वुशु में रोशबीना देवी और आर्यन ने भी अपने-अपने भार वर्ग में जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया।
महिला हॉकी का गोल मेला भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए सोमवार का दिन बेहद शानदार रहा। पूल बी के मुकाबले में भारत ने इंडोनेशिया को 17-1 के विशाल स्कोर से रौंद दिया। भारत की ओर से दीपिका, रूतुजा पिसाल और नवनीत कौर ने हैट्रिक दागकर जीत में अहम भूमिका निभाई।
स्विमिंग में श्रीहरि नटराज मेडल से चूके तैराकी में भारत को निराशा हाथ लगी। पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में श्रीहरि नटराज 25.52 सेकंड के समय के साथ 10वें स्थान पर रहे। इस स्पर्धा में चीन के जियाओ जू ने नए एशियन गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता।
दो दिनों के खेल के बाद भारत के खाते में चार रजत और दो कांस्य पदक हैं। अब पूरे देश की नजरें भारतीय एथलीटों के उस पहले स्वर्ण पदक पर टिकी हैं, जो पदकों की तालिका में भारत की स्थिति को और मजबूत करेगा।
Silver in 10m Air Rifle Men’s Team Event 🥈
— Team India (@WeAreTeamIndia) September 21, 2026
Congratulations to Himanshu Dhillon, Rudrankksh Patil and Parth Mane on an exceptional effort to finish second in the Men’s Team Event. Our 3rd Shooting Medal at the @asiangames_2026 💙🤍
Let’s #Cheer4Bharat #WeAreTeamIndia |… pic.twitter.com/IEcMHkpF7w
भागलपुर में मातम: बाढ़ के पानी में नहाने गए 6 बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत
इस्लामाबाद बना कंटेनरबाद : पीटीआई के विरोध प्रदर्शन से पहले राजधानी में युद्ध जैसे हालात
जमुई शर्मसार: वीडियो वायरल होते ही बिहार की सियासत गरमाई, महिला सुरक्षा पर घिरी सरकार
राहुल गांधी की मौजूदगी में पीएम मोदी की मिमिक्री पर बवाल, रणवीर शौरी ने कसा तंज
गरबा में बहन-बेटियों को लेकर रामेश्वर शर्मा का विवादित बयान, बोले- हमारे छोरे तैयार हैं
गेंदबाजी के सचिन तेंदुलकर बने CSK के कोच: धोनी का 14 साल पुराना बयान हुआ वायरल
असम में सियासी पारा गर्म: गोगोई-बघेल के काफिले पर पथराव, उपचुनाव से पहले बढ़ा तनाव
5-स्टार होटल का गंदा सच: डिनर टेबल पर मेहमान बनकर आया कॉकरोच, प्रसिद्ध डॉक्टर ने खोली पोल
ऐतिहासिक भिड़ंत: पहली बार आमने-सामने होंगे भारत और जापान, जानिए महामुकाबले की पूरी डिटेल
जमुई शर्मसार: नाबालिग से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, मंत्री श्रेयसी सिंह ने तोड़ी चुप्पी