क्रिकेट के नक्शे पर जापान का उदय क्रिकेट की दुनिया में एक नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। मौजूदा टी20 वर्ल्ड चैंपियन भारत और 41वीं रैंकिंग वाली जापान की क्रिकेट टीमें पहली बार एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। यह ऐतिहासिक मुकाबला जापान के सानो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।
राजनयिक रिश्तों की मिठास और क्रिकेट यह मैच भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। बेसबॉल के दीवाने जापान में क्रिकेट को मुख्यधारा में लाने के लिए यह एक बड़ा कदम है। जापान क्रिकेट संघ के अनुसार, इस मैच को लेकर स्थानीय स्तर पर जबरदस्त उत्साह है।
मैच का समय और मौसम की चुनौती यह मुकाबला भारतीय समयानुसार मंगलवार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। हालांकि, इस ऐतिहासिक मैच पर तूफान का खतरा मंडरा रहा है। बावजूद इसके, जापान के क्रिकेटरों के लिए भारत जैसे दिग्गजों के खिलाफ खेलना एक बड़ा अनुभव होगा।
क्या बोलीं दोनों टीमें? जापान के कप्तान केंडेल काडोवाकी फ्लेमिंग ने कहा कि उनकी टीम केवल जश्न मनाने के लिए नहीं, बल्कि खुद को साबित करने के लिए मैदान में उतरेगी। वहीं, श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। फैंस की निगाहें 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर भी टिकी होंगी।
दोनों टीमों की स्क्वाड:
भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, ईशान किशन, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, विपराज निगम और वैभव सूर्यवंशी।
जापान टीम: केंडेल काडोवाकी फ्लेमिंग (कप्तान), चार्ली हारा हिंजे, बेंजामिन इतो डेविस, एलेस्टर काडोवाकी फ्लेमिंग, कोहेइ कुबोटा, जेक कुसुडा एन, वातारू मियाउची, रियो साकुरानो थॉमस, एलेक्स शिराइ पी, शोमा सुगाया स्लेटर, डेकलान सुजुकी मैकॉम्ब, सुयोषी ताकाडा, इब्राहिम ताकाहाशी, माकोतो तानियामा और लाचलान यामामोतो लेक।
🇯🇵🔥 HISTORY IN THE MAKING! 🔥🇮🇳
— 一般社団法人 日本クリケット協会| JCA Japan Cricket Association (@CricketJapan) September 4, 2026
史上初めて、日本🇯🇵とインド🇮🇳が日本の佐野国際クリケット場でT20インターナショナルの舞台で対戦します。!チケット情報や視聴方法については、近日中にお知らせします。🔥#japancricket #クリケット #India #JPNvIND #SuzukiCup2026 pic.twitter.com/sAZKECWZQS
जम्मू-कश्मीर विधानसभा: पहले दिन ही जोरदार हंगामा, बिजली दरों और कर्मचारियों के मुद्दों पर भिड़े सत्ता और विपक्ष
जमुई में दरिंदगी: प्रेमी जोड़े के साथ सरेआम हैवानियत, आरोपियों की पहचान के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन
सीएम आवास के पास हाई-वोल्टेज ड्रामा: जमीन विवाद से परेशान महिला चढ़ी टावर पर
बंगाली सिनेमा की चमक खोई: दिग्गज अभिनेत्री मिठु मुखर्जी का 71 साल की उम्र में निधन
अल्लू अर्जुन की राका ने रचा इतिहास, रिलीज से पहले ही नाम किया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
एशियाई खेल 2026: कबड्डी मैट पर भारत का विराट प्रदर्शन, जापान को बुरी तरह रौंदा
जमुई वायरल वीडियो कांड: 3 नाबालिग गिरफ्तार, 32 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर चला पुलिस का चाबुक
IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच, स्टीफन फ्लेमिंग के 17 साल के युग का हुआ अंत
ऑस्कर की दौड़ में शामिल हुई नागालैंड की अंग , TIFF में जीता प्रतिष्ठित अवॉर्ड
Tigor की होगी विदाई! नए नाम Aeris के साथ धमाल मचाने आ रही है Tata की यह स्टाइलिश सेडान