राजधानी पटना के खाजेकलां थाना क्षेत्र के दुल्ली घाट इलाके में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक 30 वर्षीय कलयुगी बेटे ने अपनी 60 वर्षीय मां को पहले बेरहमी से पीटा और फिर उसे जिंदा जलाकर मार डाला।
नशे का आदी था आरोपी मृतका की पहचान रेखा देवी उर्फ मंजू के रूप में हुई है, जो अपने बेटे चिंटू के साथ किराए के मकान में रहती थी। चिंटू ऑटो चालक है और स्थानीय लोगों के अनुसार वह नशे का गंभीर आदी है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि वारदात के वक्त वह गांजे के नशे में धुत था।
बंद कमरे के अंदर मिली लाश पुलिस को रात करीब डेढ़ बजे सूचना मिली थी कि एक घर के अंदर चीख-पुकार मच रही है। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तुड़वाने पर पुलिस को कमरे में रेखा देवी का जला हुआ शव मिला। आरोपी बेटा उसी कमरे में मौजूद था।
बचाने आए पड़ोसियों पर किया हमला घटना के दौरान जब पड़ोसियों ने महिला की चीखें सुनीं, तो वे उन्हें बचाने के लिए दौड़े। हैवान बेटे ने मदद के लिए आए पड़ोसियों पर भी हमला कर दिया। आरोपी ने एक पड़ोसी को दांत से काट लिया, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। पुलिस के पहुंचने पर उसने छत से छलांग लगा दी, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे तुरंत दबोच लिया।
जांच में जुटी पुलिस एएसपी राजकिशोर सिंह ने बताया कि आरोपी नशे के साथ-साथ मानसिक रूप से भी अस्थिर प्रतीत हो रहा है। घटना के पीछे की ठोस वजह का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और एफएसएल (FSL) की टीम वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है और आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है। इलाके में इस घटना के बाद से मातम और दहशत का माहौल है।
*दिनांक 19-20.09.2026 की रात्रि में #खाजेकला थानांतर्गत एक 60 वर्षीय महिला की उसके पुत्र द्वारा आग लगा दिए जाने के कारण मृत्यु होने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई।
— Patna Police (@PatnaPolice24x7) September 20, 2026
प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस द्वारा त्वरित घटनास्थल पर पहुंचा गया तथा वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन हेतु FSL टीम को… pic.twitter.com/U8yTTikMdW
यूपी के बंटवारे का शंखनाद: क्या ओपी राजभर बनेंगे NDA के लिए भस्मासुर ?
पहले विधायक तो जिताकर लाओ : राज ठाकरे को CM बनाने के ख्वाब पर भरत गोगावले का तीखा तंज
IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच, स्टीफन फ्लेमिंग के 17 साल के युग का हुआ अंत
जमुई कांड पर गरमाई बिहार की सियासत: तेजस्वी का तीखा हमला, बोले- राज्य में कायम है गुंडाराज
विवेक तिवारी हत्याकांड: सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल की सजा, परिवार ने फैसले को बताया अन्याय
उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों की बहार: 4.5 साल में 35 हजार युवाओं को मिली नियुक्ति, सीएम धामी ने साझा की सफलता की कहानियां
लालबागचा राजा के दर पर किंग खान : परिवार संग शाहरुख ने लिया बप्पा का आशीर्वाद
ट्रेन में आधार कार्ड घर भूल गए? अब घबराने की जरूरत नहीं, मोबाइल से ऐसे साबित होगी पहचान
इटली में बुर्का-नकाब बैन की तैयारी: मेलोनी के नए फरमान से मचा बवाल, जानें क्या है पूरा मामला
एशियाई खेल 2026: कबड्डी मैट पर भारत का विराट प्रदर्शन, जापान को बुरी तरह रौंदा