पटना: जमुई में युवक-युवती के साथ हुई बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बिहार में सियासी पारा गरमा गया है। जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और इसे राज्य के लिए शर्मनाक बताया है।
सरकार की नाकामी का नतीजा तेज प्रताप ने कहा कि राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने तीखे लहजे में कहा, अगर कोई लड़का-लड़की साथ में घूमने निकलते हैं और असामाजिक तत्व माहौल खराब करते हैं, तो इसके लिए सीधे तौर पर राज्य सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी घटनाओं से पूरे देश में बिहार की छवि खराब हो रही है।
मुख्यमंत्री को घेरा, दी आंदोलन की चेतावनी तेज प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री से इस मामले पर जवाब मांगा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर सरकार की ओर से इस घटना पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया या संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो उनकी पार्टी पूरे बिहार में भूख हड़ताल और बड़ा आंदोलन शुरू करेगी।
पुलिस की कार्रवाई पर खड़े किए सवाल जेजेडी प्रमुख ने पुलिस की जांच पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। तेज प्रताप का आरोप है कि मुख्य आरोपियों को पकड़ने के बजाय, पुलिस ने खानापूर्ति करने के लिए किसी निर्दोष को गिरफ्तार कर लिया है।
दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग तेज प्रताप ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और असली दोषियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जब तक वास्तविक अपराधी सलाखों के पीछे नहीं होंगे, तब तक उनकी पार्टी चुप नहीं बैठेगी।
*#WATCH | Patna, Bihar: On a viral video from Jamui showing a boy being assaulted and a girl being groped, Janshakti Janata Dal (JJD) National President Tej Pratap Yadav says, It is unfortunate for the country—and especially for Bihar — that the local populace has acted to… pic.twitter.com/Xn5ovUXZdl
— ANI (@ANI) September 21, 2026
इटली में बुर्का-नकाब बैन की तैयारी: मेलोनी के नए फरमान से मचा बवाल, जानें क्या है पूरा मामला
OnePlus 16 का धाकड़ आगमन: 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरे से मार्केट में मचेगा तहलका
जापान के पूर्व PM का अनोखा अंदाज: मेट्रो स्टेशन पर खुद बांट रहे थे पर्चे, वीडियो वायरल
एशियन गेम्स 2026: निशानेबाजी में हिमांशु और रुद्राक्ष का जलवा, सीएम सम्राट चौधरी ने दी बधाई
रिलीज से पहले ही अल्लू अर्जुन की राका ने रचा इतिहास, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
आपके नाम पर चल रहा सिम कार्ड आपको भेज सकता है जेल, ₹50 लाख तक लग सकता है जुर्माना
बिग बॉस 20: रैंकिंग टास्क में 7वें नंबर पर भड़कीं लवप्रीत, बोलीं- मर जाऊंगी पर वहां नहीं बैठूंगी
लाखों का iPhone 18 Pro बन रहा सिरदर्द , डिस्प्ले ग्रीन होने और बार-बार रीस्टार्ट होने से यूजर्स परेशान
पटना में हैवानियत की हदें पार: नशे में धुत कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, जिंदा जलाया
डूसू में इंकलाब : नंगे पैर वीसी ऑफिस पहुंचे दीपांशु शौकीन, छात्रों के हक के लिए शुरू किया सत्याग्रह