इंदौर में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी के साथ एक स्टैंडअप कॉमेडियन की मौजूदगी ने सबका ध्यान खींचा है। मंच पर पीेएम मोदी की मिमिक्री करने वाले इस कलाकार का नाम पुलकित मणि है, जिन्हें सोशल मीडिया पर HunnyWhoIsFunny के नाम से जाना जाता है।
मंच पर क्या हुआ? पुलकित मणि ने अपने खास व्यंग्यात्मक अंदाज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री की। उन्होंने पीएम के विदेशी नेताओं से गले मिलने के अंदाज, उनके बोलने के तरीके और बच्चों के साथ दिखाई गई सिक्कों वाली ट्रिक का मजाक उड़ाया। राहुल गांधी की मौजूदगी में किए गए इस कटाक्ष पर दर्शकों ने जमकर ठहाके लगाए। कांग्रेस ने भी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया है।
कौन हैं पुलकित मणि (HunnyWhoIsFunny)? पुलकित मणि एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। वे अपने वीडियो में रोजमर्रा की जिंदगी के साथ-साथ राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को व्यंग्य के जरिए पेश करने के लिए जाने जाते हैं।
विवादों से पुराना नाता यह पहली बार नहीं है जब पुलकित चर्चा में हैं। कुछ समय पहले प्रधानमंत्री की पैरोडी वाली उनकी एक रील को लेकर काफी विवाद हुआ था। खबरों के अनुसार, उस वीडियो पर भारत में रोक लगाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई थी। इसके अलावा, सिर पर सिक्का चिपकाकर मिमिक्री करने वाले उनके कुछ वीडियो पहले भी वायरल हो चुके हैं।
कॉपीराइट विवाद और हाईकोर्ट का रुख हाल ही में पुलकित एक कानूनी लड़ाई को लेकर भी सुर्खियों में रहे। उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी कि अज्ञात लोगों की शिकायत पर इंस्टाग्राम से उनकी दो रील्स हटा दी गईं और पेज पर कॉपीराइट स्ट्राइक लगा दी गई।
पुलकित का तर्क था कि ये वीडियो उनकी अपनी मौलिक रचनाएं हैं। मामले की सुनवाई करते हुए 9 सितंबर को मेटा ने अदालत को बताया कि उक्त रील्स को बहाल कर दिया गया है। फिलहाल, उच्च न्यायालय ने इस मामले में मेटा और अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया है।
राहुल गांधी के साथ मंच साझा करने के बाद पुलकित के पुराने वीडियो और उनके कॉमेडी स्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। एक ओर उनके समर्थक इसे अभिव्यक्ति की आजादी मानते हैं, तो दूसरी तरफ राजनीतिक वर्ग में इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
*नरेंद्र मोदी की Foreign Policy 😉 pic.twitter.com/CJCubHuNRv
— Congress (@INCIndia) September 19, 2026
राहुल गांधी के कार्यक्रम में मजाक पर मचा सियासी बवाल, भाजपा ने कांग्रेस को बताया जोकरों की पार्टी
कुर्सी बेचने का अनोखा अंदाज: पहले चढ़ा, फिर कूदा और फिर शुरू कर दिया डांस
फैक्ट चेक: क्या SBI, PNB और बैंक ऑफ बड़ौदा में मर्ज होंगे 9 सरकारी बैंक? जानिये सच्चाई
कानाए मछली के मुरीद हुए डीके शिवकुमार, मंगलुरु के नाश्ते पर खुलकर की चर्चा
जरा सामान देखना कहकर 15 दिन के मासूम को ट्रेन में छोड़ गई मां, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सात घंटे की आजादी: जेल से गांव पहुंचा गैंगस्टर काला जठेड़ी, बेटियों के नामकरण में हुआ शामिल
7,000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ आज भारत में कदम रखेगा Ai+ Nova 2 Power
राहुल गांधी के नारे पर शख्स का इंदिरा वाला तीखा सवाल, भैयाजी कहिन में मचा हड़कंप
चाय जगत के भीष्म पितामह पीयूषभाई देसाई का 86 वर्ष की आयु में निधन
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले इंदौर में दहशत: मंच के पास दिखा ब्लैक कोबरा , सुरक्षा दावों की खुली पोल