सोनीपत: दिल्ली की जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अपने पैतृक गांव जठेड़ी (सोनीपत, हरियाणा) पहुंचा। द्वारका कोर्ट ने उसे 7 घंटे की कस्टडी पैरोल दी थी, जिसका मकसद उसकी नवजात जुड़वा बेटियों का नामकरण और धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होना था।
सुबह 10 से शाम 5 बजे तक का वक्त कोर्ट के आदेशानुसार, काला जठेड़ी को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पुलिस हिरासत में घर रहने की अनुमति दी गई। जैसे ही वह अपने घर पहुंचा, वहां ढोल-नगाड़ों के साथ उसका स्वागत हुआ। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में दिल्ली और हरियाणा पुलिस के जवानों की भारी तैनाती की गई थी।
IVF से हुआ बेटियों का जन्म काला जठेड़ी ने मार्च 2024 में ‘लेडी डॉन’ अनुराधा चौधरी से शादी की थी। शादी के लिए भी उसे कोर्ट से पैरोल मिली थी। अनुराधा ने IVF तकनीक के जरिए जुड़वा बेटियों को जन्म दिया है। जन्म के 80 दिन बाद आज हो रहे हवन-यज्ञ और नामकरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोर्ट ने गैंगस्टर को विशेष अनुमति दी है।
30 से ज्यादा संगीन मामलों का आरोपी संदीप उर्फ काला जठेड़ी दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में वांछित रहा है। उस पर हत्या, फिरौती, रंगदारी और हत्या के प्रयास जैसे 30 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। उसे जुलाई 2021 में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था, तब से वह जेल में बंद है।
अतीत में भी मिली है पैरोल यह पहली बार नहीं है जब जठेड़ी सलाखों के बाहर आया है। मार्च 2024 में विवाह के लिए उसे 6 घंटे की कस्टडी पैरोल मिली थी। वहीं, जुलाई 2024 में अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भी उसे पटियाला हाउस कोर्ट से कस्टडी पैरोल पर सोनीपत लाया गया था।
कार्यक्रम पूरा होने के बाद, भारी सुरक्षा घेरे में दिल्ली पुलिस उसे वापस सेंट्रल जेल ले जाएगी।
*#WATCH | Sonipat, Haryana: Sandeep alias Kala Jatheri visits his home in village Jatheri in Sonipat, Haryana, after Dwarka Court granted him 7-hour custody parole.
— ANI (@ANI) September 20, 2026
He has to participate in some religious ceremonies after the birth of twin daughters through IVF. The Court has… https://t.co/QSDtR38AULpic.twitter.com/d2zJvkTIrO
DUSU चुनाव: चिराग पासवान की पार्टी का जलवा, छात्रों के बीच बढ़ी पकड़
लालबागचा राजा की शरण में उपराष्ट्रपति: सी.पी. राधाकृष्णन ने मुंबई में बप्पा का लिया आशीर्वाद
राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम विवादों में: पीएम मोदी की मिमिक्री पर बीजेपी का तीखा हमला
कोलकाता: जादवपुर में तांडव, CPI(M) दफ्तरों और पूर्व TMC विधायक के घर पर हमला
मुंबई कोस्टल रोड पर कोहराम: तेज रफ्तार BMW ने 5 को रौंदा, 3 की मौके पर मौत
जेडीयू में घमासान: अनंत सिंह का नीरज कुमार पर बड़ा हमला, बोले- AK-47 रखकर मुझे जेल भिजवाया
एशियन गेम्स में टला बड़ा हादसा: भारतीय MMA फाइटर वरुण सान्याल बाथरूम में मिले बेहोश
राहुल गांधी की मिमिक्री पर बवाल: बीजेपी ने कांग्रेस को बताया जोकरों की पार्टी
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले इंदौर में दहशत: मंच के पास दिखा ब्लैक कोबरा , सुरक्षा दावों की खुली पोल
एशियन गेम्स: शेफाली का शतक और गेंदबाजों का कहर, भारत ने बांग्लादेश को रौंदकर फाइनल में बनाई जगह