जापान के नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 से एक डराने वाली खबर सामने आई है। भारत के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) फाइटर वरुण सान्याल के साथ क्रूज जहाज पर एक गंभीर हादसा हुआ, जिसमें वे बाल-बाल बच गए।
वजन कम करने के दौरान बिगड़ी तबीयत वरुण सान्याल, जो प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल के बेटे हैं, 77 किग्रा कैटेगरी में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले थे। रविवार को होने वाले अपने मुकाबले के लिए वे वजन कम करने की कोशिश कर रहे थे, जिसके लिए वह सौना बाथ ले रहे थे। इसी दौरान वे बेहोश हो गए।
नेपाल के खिलाड़ी ने बचाई जान तबीयत बिगड़ने के बाद वरुण को अस्पताल ले जाया गया। भारतीय MMA खेल महासंघ के अध्यक्ष निखिल कुंडेरा ने बताया कि वरुण की जान नेपाल के एक खिलाड़ी ने बचाई, जिन्होंने उन्हें बेहोशी की हालत में देखा और फौरन मदद के लिए आवाज लगाई। खतरे को देखते हुए उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें वापस क्रूज पर लाया गया। फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं।
मेडिकल आधार पर नाम वापस लिया भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने इसे सामान्य क्रैम्प और बदन दर्द बताया है। हालांकि, मेडिकल जांच के बाद वरुण ने खुद को मुकाबले के लिए पूरी तरह फिट महसूस नहीं किया। अपने कोच से सलाह लेने के बाद, उन्होंने मेडिकल आधार पर एशियन गेम्स से अपना नाम वापस ले लिया है। वरुण ने जनवरी 2026 में एशियन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
सुचिका तरियाल ने पक्का किया पदक एक तरफ जहां वरुण का सफर स्वास्थ्य कारणों से रुक गया, वहीं दूसरी तरफ महिला फाइटर सुचिका तरियाल ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में मंगोलियाई खिलाड़ी को मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है और भारत के लिए कम से कम एक पदक पक्का कर दिया है।
गौरतलब है कि एशियन गेम्स में इस बार पहली बार MMA को शामिल किया गया है। एथलीटों को क्रूज जहाज पर ठहराया गया है, लेकिन इस घटना ने खिलाड़ियों की सुरक्षा और वहां दी जा रही सुविधाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
STORY | MMA fighter Varun Sanyal taken to hospital, out of trouble now
— Press Trust of India (@PTI_News) September 20, 2026
Mixed Martial Arts Fighter Varun Sanyal on Sunday passed out while having sauna on a cruise ship here and was taken to hospital, but he is out of trouble now according to an official.
(Report By: Philem… pic.twitter.com/CBehOIRHB8
राहुल गांधी के नारे पर शख्स का इंदिरा वाला तीखा सवाल, भैयाजी कहिन में मचा हड़कंप
मां राजनीति का विषय नहीं : राहुल गांधी के वायरल वीडियो पर मचा सियासी बवाल, बीजेपी ने घेरा
मुंबई कोस्टल रोड पर खौफनाक हादसा: हवा में उछली तेज रफ्तार BMW, पुल से नीचे गिरने से 3 की मौत
70 बच्चे, एक टीचर और जर्जर छत: आदिवासी स्कूलों के बदहाल सच पर सियासत तेज
कमाठीपुरा का कायाकल्प: 34 एकड़ में फैले मेगा क्लस्टर प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी, दिवाली पर शुरू होगा निर्माण
अयोध्या हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद ने दी सरकार को चेतावनी, कहा- 30 सितंबर तक का है वक्त
वाराणसी एनकाउंटर: 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू ढेर, यूपी एसटीएफ की बड़ी कामयाबी
गणेशोत्सव पर BMC की गाइडलाइंस जारी: सुरक्षा और पर्यावरण के लिए तय हुए नए नियम
बिग बॉस 20: सलमान खान के बेबाक शर्टलेस अंदाज के दीवाने हुए वरुण धवन और डेविड धवन
दायरा का फर्स्ट डे फर्स्ट शो: करीना और पृथ्वीराज की कॉप थ्रिलर पर बंटी दर्शकों की राय