मुंबई का ऐतिहासिक कमाठीपुरा इलाका अब एक नए दौर में प्रवेश करने जा रहा है। म्हाडा (MHADA) ने कमाठीपुरा के पुनर्विकास के लिए डेवलपर के साथ आधिकारिक अनुबंध (C&DA) पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसके साथ ही दशकों से लंबित इस प्रोजेक्ट के जमीन पर उतरने का रास्ता साफ हो गया है।
दिवाली से निर्माण कार्य की शुरुआत बांद्रा स्थित म्हाडा मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में, म्हाडा के सीईओ संजीव जायसवाल की उपस्थिति में अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए। अधिकारियों ने घोषणा की है कि इस प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य इस साल दिवाली के शुभ मुहूर्त से शुरू कर दिया जाएगा।
34 एकड़ में फैलेगा आधुनिक परिसर यह प्रोजेक्ट करीब 34 एकड़ जमीन पर फैला है, जो गली नंबर 1 से 15 तक विस्तृत है। इस क्लस्टर पुनर्विकास में 475 उपकरप्राप्त (cessed) और 259 गैर-उपकरप्राप्त पुरानी व जर्जर इमारतें शामिल हैं। इलाके की तंग गलियों और बुनियादी सुविधाओं की कमी को देखते हुए पूरे क्लस्टर का नियोजित विकास किया जाएगा, ताकि कमाठीपुरा की ऐतिहासिक पहचान सुरक्षित रहे और निवासियों को आधुनिक सुविधाएं मिलें।
हजारों परिवारों के लिए आलीशान आवास इस पुनर्विकास योजना का लाभ 8,001 रिहायशी और व्यावसायिक किरायेदारों को मिलेगा, जिनमें 6,625 रिहायशी और 1,376 गैर-रिहायशी इकाइयां शामिल हैं। पात्र रिहायशी किरायेदारों को 500 वर्ग फुट के आधुनिक फ्लैट दिए जाएंगे। साथ ही, इस प्रोजेक्ट से म्हाडा को मुंबई में अतिरिक्त 44,000 वर्ग मीटर की जगह मिलेगी, जिससे करीब 900 नए फ्लैटों का निर्माण संभव होगा।
किरायेदारों और मालिकों को आर्थिक सुरक्षा पुनर्वास प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने उदार वित्तीय पैकेज का ऐलान किया है। रिहायशी किरायेदारों को दो साल का अग्रिम किराया और स्थानांतरण के लिए 25,000 रुपये दिए जाएंगे।
गैर-रिहायशी गाला धारकों को उनकी जगह के आधार पर 25,000 से 35,000 रुपये प्रति माह का किराया मिलेगा। वहीं, जमीन मालिकों को भी 25,000 रुपये प्रति माह का किराया सुनिश्चित किया गया है। यह प्रोजेक्ट न केवल सुरक्षा प्रदान करेगा, बल्कि निवासियों के जीवन स्तर को भी ऊपर उठाएगा।
ऐतिहासिक कामाठीपुराच्या पुनर्विकासाला आता प्रत्यक्ष अंमलबजावणीची दिशा!
— MHADA (@mhadaofficial) September 18, 2026
नागरिकांचा सहभाग, पारदर्शकता आणि गुणवत्तापूर्ण अंमलबजावणीच्या माध्यमातून कामाठीपुराच्या नव्या पर्वाची सुरुवात!
.
.#MHADA#KamathipuraRedevelopment#UrbanRedevelopment#SustainableDevelopment#HousingForAllpic.twitter.com/l5Bx0ALpHB
खूंखार पिटबुल का कहर: गोद में मासूम पर झपटा कुत्ता, 20 टांके आने से मचा हड़कंप
राजधानी दिल्ली में रोंगटे खड़े करने वाला हिट एंड ड्रैग हादसा, बुजुर्ग निकला कार ड्राइवर
अभिषेक शर्मा का तूफ़ान: महज 31 गेंदों में जड़ा टी20 इतिहास का सबसे तेज शतक
अमेरिका: ट्रेनिंग के दौरान खेत में गिरा F-16 फाइटर जेट, पायलट सुरक्षित
भारत की आर्थिक रफ्तार बेमिसाल: मूडीज ने जताया 7% विकास दर का भरोसा
अभिषेक शर्मा का तूफान और भारत का धमाकेदार क्लीन स्वीप, अफगानिस्तान को 127 रनों से रौंदा
छक्कों की बरसात: अभिषेक शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को पछाड़ा, 100 के करीब पहुंची सिक्स मशीन
अभिषेक शर्मा का तूफान : 30 गेंदों में जड़ा ऐतिहासिक शतक, रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त
आंखों को सुकून देने वाली पारी : क्लीन स्वीप के बाद श्रेयस अय्यर ने क्यों की अफगानिस्तान की तारीफ?
सरकारी बैंकों के विलय का दावा निकला फर्जी, PIB फैक्ट चेक में हुआ खुलासा