दिल्ली के आरके पुरम इलाके से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी और उसे सड़क पर कई मीटर तक घसीटते हुए ले गई। इस घटना ने एक बार फिर दिल्ली की सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह घटना रात करीब 10:22 बजे की है। आरके पुरम इलाके में तनीश टोकस नाम के युवक अपनी बाइक पर सड़क किनारे बैठे थे। तभी एक नीले रंग की होंडा अमेज कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक कार के अगले हिस्से में फंस गई और कार उसे घसीटते हुए आगे बढ़ती रही।
सड़क पर मौजूद लोगों की नजर जैसे ही घिसटती बाइक पर पड़ी, उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया और कार का पीछा किया। कुछ दूर जाने के बाद कार रुकी। लोगों ने जब ड्राइवर को घेरकर सवाल किए, तो उसने अपनी गलती मानने से इनकार कर दिया। हालांकि, जब भीड़ का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचा, तो बुजुर्ग ड्राइवर ने हाथ जोड़कर माफी मांगी।
पुलिस जांच में सामने आया है कि कार चला रहा व्यक्ति 73 वर्षीय वेणु गोपाल है, जो वसंत कुंज का रहने वाला है। राहत की बात यह रही कि बाइक सवार तनीश टोकस को कोई गंभीर चोट नहीं आई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी की मेडिकल जांच कराई, जिसमें शराब के सेवन की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने आरोपी की कार को जब्त कर लिया है और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
वायरल वीडियो को सबूत के तौर पर जांच में शामिल किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि टक्कर किस परिस्थिति में हुई और कार ड्राइवर ने बाइक को इतने मीटर तक घसीटने के बावजूद गाड़ी क्यों नहीं रोकी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है।
दिल्ली के आरके पुरम का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक कार, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद बाइक को कुछ दूर तक घसीटते हुए जाती दिखाई दे रही है।चालक को गिरफ्तार कर लिया है।#Delhi #RKPuram #RoadAccident #HitAndRun #DelhiPolice #CrimeNews @DelhiPolice @dcp_southwest pic.twitter.com/Xe6Geb00eg
— Abhishek Kumar (@Abhishekmcrp) September 18, 2026
ट्रॉफी के साथ श्रेयस अय्यर का बड़ा दिल : अफगानी कप्तान को शामिल कर जीता फैंस का दिल
जेलर 2: रजनीकांत का शिकार शुरू, क्या फिर टूटेगा बॉक्स ऑफिस का हर रिकॉर्ड?
अयोध्या फैसले से दुखी थीं स्वरा भास्कर, शाहरुख-सलमान समेत मुस्लिम हस्तियों से मांगी थी माफी
यश ठाकुर: विदर्भ का वो डेथ ओवर स्पेशलिस्ट जिसने टीम इंडिया में बनाई अपनी जगह
बेंगलुरु: GST सुपरिटेंडेंट और बिचौलिए को लोकायुक्त ने 8 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा
मंदसौर का खौफनाक हत्याकांड: पत्नी ने भाई और देवर के साथ मिलकर की पति की हत्या, CCTV में कैद हुई करतूत
इंग्लैंड का टी-20 में विजय रथ बेकाबू, श्रीलंका को रौंदकर सीरीज पर किया कब्जा
संजू सैमसन ने शतकवीर अभिषेक शर्मा के लिए किया कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर भाईचारे की धूम
भागलपुर पुलिस में बड़ा बदलाव: 137 एएसआई बने दारोगा, अब मिलेगा स्वतंत्र अनुसंधान का अधिकार
सिर्फ 55 रुपये के निवेश से पाएं 3000 रुपये की मासिक पेंशन: जानें पीएम किसान मानधन योजना का पूरा गणित