म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर हैं। मामला सुपरहिट फिल्म मैं हूं हीरो तेरा के 10 साल पूरे होने से जुड़ा है। इस जश्न के दौरान सलमान खान फिल्म्स ने सोशल मीडिया पोस्ट में अमाल मलिक और लिरिसिस्ट कुमार को क्रेडिट नहीं दिया, जिसके बाद अमाल ने अपना विरोध दर्ज कराया।
क्रेडिट विवाद से शुरू हुआ मामला अमाल का विरोध दर्ज कराने के बाद प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें क्रेडिट तो दे दिया, लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें एहसान फरामोश कहना शुरू कर दिया। ट्रोल्स का कहना था कि अमाल यह भूल रहे हैं कि उन्हें बॉलीवुड में ब्रेक सलमान खान ने ही दिया था। देखते ही देखते बात बढ़ गई और लोगों ने अमाल के परिवार को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया।
परिवार पर बोले अमाल: एक शब्द भी बर्दाश्त नहीं अपने परिवार पर हो रही टिप्पणियों से अमाल का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने ट्रोल्स को चेतावनी देते हुए लिखा, दुनियाभर के हर प्लेटफॉर्म की ऑडियंस को वॉर्निंग देता हूं, मेरे परिवार के खिलाफ एक शब्द भी बर्दाश्त नहीं करूंगा। मुझे टारगेट करना आपके गेम प्लान का हिस्सा हो सकता है, लेकिन परिवार को बीच में न लाएं।
गाने के असली हकदार हम हैं अमाल ने स्पष्ट किया कि इस गाने के अस्तित्व के पीछे उनका और कुमार का बड़ा हाथ है। उन्होंने कहा, अरमान मलिक ने इसे गाया, मैंने संगीत दिया और कुमार ने बोल लिखे। तब जाकर यह गाना सलमान सर के पास पहुंचा। मैं मानता हूं कि सलमान सर के वर्जन ने इसे फेम दी, लेकिन हर साल सेलिब्रेशन में हमें नजरअंदाज करना गलत है।
मेरा गुस्सा सलमान-संजय दत्त जैसा है अमाल ने दो टूक शब्दों में धमकी दी है कि अगर कोई बिना वजह उनके या उनके परिवार के खिलाफ खड़ा हुआ, तो वे चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा, मैं म्यूजिक इंडस्ट्री का शाहरुख खान हूं, लेकिन मेरा गुस्सा सलमान खान और संजय दत्त वाला है। डब्बू मलिक और उनकी फैमिली के साथ यह सब नहीं चलेगा। अपने रिस्क पर ही भिड़ना।
इंडस्ट्री में अमाल का सफर अमाल मलिक लंबे समय से इंडस्ट्री के सबसे डिमांडिंग म्यूजिक कंपोजर्स में से एक हैं। उन्होंने जय हो से अपना डेब्यू किया था। इसके बाद एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी , कबीर सिंह , भूल भुलैया 3 और बेल बॉटम जैसी सफल फिल्मों के संगीत से उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अब देखना यह है कि उनकी इस सख्त चेतावनी के बाद ट्रोल्स का रुख क्या रहता है।
A statutory warning to the entire audience on each & every social platform of the world…
— Amaal Mallik (@AmaalMallik) September 16, 2026
Not a word about my family will be tolerated.
Targeting me is part of your game plan, gives you some likes and eyeballs - GREAT!
You are welcome ;)
Last few days I have been seeing… pic.twitter.com/nEx3qvLr3e
मौत का जाल: अंधेरी सड़क पर खुला गड्ढा, डिलीवरी बॉय बाइक समेत गिरा
IPS बुशरा बानो का अचानक तबादला: क्या धार्मिक अभिवादन बना वजह? अनुज चौधरी से क्यों हो रही तुलना
हिंदू संतों पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला: कोर्ट ने पत्रकार करिश्मा अजीज पर FIR दर्ज करने का दिया आदेश
टाटा ग्रुप में बड़ा बदलाव: एन. चंद्रशेखरन फिर बने चेयरमैन, 2032 तक संभालेंगे कमान
अभिषेक शर्मा का मिशन दिल्ली : आज के मैच में रोहित और कोहली के बड़े रिकॉर्ड्स पर होगी नजर
विश्वकर्मा जयंती पर श्रमिकों के लिए बड़ा तोहफा: EPFO वेतन सीमा 25,000 रुपये हुई, 51 लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
काशी में भव्य उत्सव: प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर गंगा का 76 लीटर दूध से अभिषेक
लियोनेल मेसी का ऐतिहासिक शतक: इंटर मियामी को दिलाया कैंपियोन्स कप खिताब
एशियन गेम्स: पाकिस्तान की पसीने छुड़ाने वाली जीत, सेमीफाइनल में बनाई जगह
टाटा संस में बड़ा उलटफेर: नोएल टाटा की असहमति के बावजूद एन चंद्रशेखरन फिर बने चेयरमैन