टाटा संस के बोर्ड ने नेतृत्व को लेकर एक बड़ा और निर्णायक फैसला लिया है। एन. चंद्रशेखरन को कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के तौर पर अगले पांच साल के लिए फिर से नियुक्त करने की मंजूरी दे दी गई है। यह फैसला समूह के भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अचानक बदला फैसला यह नियुक्ति इसलिए भी चौंकाने वाली है क्योंकि कुछ दिन पहले ही चंद्रशेखरन ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की थी कि वे अपना कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाएंगे। उनका मौजूदा कार्यकाल 20 फरवरी, 2027 को समाप्त होने वाला था। उन्होंने नॉमिनेशन एंड रेम्युरेशन कमिटी से नया चेयरमैन खोजने का आग्रह भी किया था, क्योंकि बोर्ड के भीतर आम सहमति नहीं बन पा रही थी।
बोर्ड मीटिंग में क्या हुआ? मुंबई में करीब तीन घंटे चली बोर्ड मीटिंग के दौरान काफी गहमागहमी रही। रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने चंद्रशेखरन को नया कार्यकाल देने के प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया था। हालांकि, बाद में हुए मतदान में वे अल्पमत में रहे और बोर्ड के बाकी सदस्यों ने चंद्रशेखरन की वापसी पर मुहर लगा दी।
लिस्टिंग की बढ़ती संभावनाएं चंद्रशेखरन की वापसी के साथ ही टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग की चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कंपनी के उस आवेदन को खारिज कर दिया है, जिसमें टाटा संस ने खुद को एनबीएफसी (NBFC) के रूप में डी-रजिस्टर करने की मांग की थी।
क्यों अहम है ये फैसला? RBI के इस फैसले के बाद टाटा संस पर लिस्टिंग का दबाव बढ़ गया है। रेगुलेटरी नियमों के तहत, कंपनी को अब जल्द ही बाजार में उतरने की प्रक्रिया शुरू करनी पड़ सकती है। ऐसे में चंद्रशेखरन का अनुभव समूह को आने वाली चुनौतियों से निपटने में मदद करेगा। यह बदलाव टाटा समूह में कॉर्पोरेट गवर्नेंस को लेकर चल रही अंदरूनी चर्चाओं को भी नई दिशा देगा।
Exclusive sources indicate that the Tata Sons board meeting in Mumbai today may request N Chandrasekaran to reconsider his decision to step down as chairman following his August 12 letter stating he would not seek reappointment@anujosh_aj shares more details - listen in… pic.twitter.com/293X60aOiZ
— ET NOW (@ETNOWlive) September 17, 2026
75 हजार रुपये और एक बड़ा सपना: अनिल अग्रवाल ने कैसे खरीदी मुंबई में अपनी पहली जमीन ?
अमेरिका की गीदड़ भभकी पर भारत का दो टूक जवाब: अपनी शर्तों पर जारी रखेंगे तेल की खरीदारी
UN में भारत का प्रहार: पाकिस्तान बना आतंक की फैक्ट्री , लादेन और जैश-लश्कर का कनेक्शन उजागर
संजय गांधी नेशनल पार्क की राजसी शान अब नहीं रही: 18 साल की बाघिन बिजली ने दुनिया को कहा अलविदा
Bigg Boss 20: काजी तौकीर और आसिफ खान की जंग में बिगड़ी बात, हाथापाई पर उतरे कंटेस्टेंट
वर्ल्ड कप 2023 की हार: जब ड्रेसिंग रूम में पहुंचे पीएम मोदी और थपथपाई खिलाड़ियों की पीठ
IND vs AFG: रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड खतरे में, अभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास!
क्या आज इतिहास रचेंगे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी? अफगानिस्तान के खिलाफ प्लेइंग-11 में जगह मिलने के आसार
दफ्तर में घुसा आवारा कुत्ता, अधिकारी की मेज पर छोड़ा; नासिक में अनोखे विरोध ने मचाया हड़कंप
डिजिटल पेमेंट को झटका: नागपुर के व्यापारियों ने UPI को कहा ना , अब नकद भुगतान पर जोर