नासिक: महाराष्ट्र के नासिक जिले में विरोध प्रदर्शन का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। निफाड़ नगर पंचायत में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक से परेशान होकर शिवसेना (UBT) के युवा नेता विक्रम रंधावे ने कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया।
अधिकारी की मेज पर छोड़ा कुत्ता विक्रम रंधावे एक झोला लेकर सीधे नगर पंचायत के चीफ ऑफिसर धीरज भामरे के केबिन में पहुंचे। बिना किसी भूमिका के उन्होंने झोला खोला और उसके अंदर से एक आवारा कुत्ते को निकालकर सीधे अधिकारी की मेज (टेबल) पर छोड़ दिया। इस अप्रत्याशित हरकत से दफ्तर में मौजूद कर्मचारी और अधिकारी हक्के-बक्के रह गए।
नोटों की माला से कसा तंज सिर्फ कुत्ते को मेज पर ही नहीं छोड़ा गया, बल्कि प्रदर्शनकारियों ने चीफ ऑफिसर को नोटों की माला भी पहनाई। इस तरीके से उन्होंने प्रशासन की कार्यशैली पर तंज कसा। रंधावे का आरोप था कि अधिकारी जनसमस्याओं के समाधान के बजाय टेंडर और अन्य कामों में ज्यादा व्यस्त हैं।
लगातार शिकायतों के बाद उठाया कदम प्रदर्शनकारियों का तर्क है कि निफाड़ में आवारा कुत्तों की संख्या बेतहाशा बढ़ गई है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए घर से निकलना मुश्किल हो गया है। कई लोगों को कुत्ते काट चुके हैं, और वाहन चालकों के लिए भी खतरा बना हुआ है। रंधावे ने कहा कि उन्होंने कई बार लिखित शिकायतें दीं, लेकिन प्रशासन ने अब तक सिर्फ खानापूर्ति की है।
त्योहारों में भी खतरा बरकरार विक्रम रंधावे ने दावा किया कि गणेशोत्सव जैसे बड़े त्योहारों के दौरान भी लोग डर के साये में जीने को मजबूर हैं। आम नागरिक गणेश पंडालों तक जाने में भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से तुरंत नसबंदी अभियान शुरू करने और आवारा कुत्तों को पकड़ने की व्यवस्था करने की मांग की है।
प्रशासन को सीधी चेतावनी युवा नेता ने प्रशासन को सख्त चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में और भी उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर हालात नहीं सुधरे, तो वे दोबारा इसी तरह बड़ी संख्या में आवारा कुत्तों को लाकर दफ्तर में छोड़ेंगे। फिलहाल, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जब अधिकारी समस्याओं को ना सुने तो यही होना चाहिए अधिकारियों के साथ साथ जनप्रतिनीधियों के साथ भी । तस्वीरें महाराष्ट्र के नासिक की है जहां पर आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान लोग जब शिकायत करते करते थक गये तो खुद कुत्ते पकड़े और मुख्य नगर अधिकारी धीरज भामरे की टेबल पर छोड़ आये pic.twitter.com/2r61tFeIcf
— Krishnadev Yadav (@krishna_news) September 17, 2026
सर जी, कैसा लगा आइडिया? शत्रुघ्न सिन्हा ने PM मोदी को एक दिन पहले क्यों दी बधाई?
बदन पर बुर्का, हाथ में गणपति: रील के चक्कर में विवादों में घिरे दो कंटेंट क्रिएटर्स
डूसू चुनाव से पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी में महासंग्राम, छात्र गुटों की भिड़ंत में फूटा कार्यकर्ता का सिर
कैटरीना कैफ के वजन पर भद्दे कमेंट्स से बिफरे अली जफर, पूछा- महिलाओं को जज करने का अधिकार किसने दिया?
जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में सुरक्षाबलों का प्रहार, मुठभेड़ में ढेर हुए दो आतंकी
अस्सलाम-अलैकुम बोला तो मिला ट्रांसफर? बंगाल में IPS अधिकारी का वीडियो बना विवाद की जड़
76 के हुए प्रधानमंत्री मोदी: बॉलीवुड से लेकर राजनीति जगत तक से मिली बधाई, जानें किसने क्या कहा
राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों की सलाह पर सार्वजनिक कार्यक्रमों से बनाई दूरी
अरब सागर में नौसैनिक भिड़ंत: भारतीय युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत ने लिया कड़ा एक्शन
वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया का महाऐलान: रोहित-कोहली की वापसी, दो युवा चेहरों को मिला बड़ा मौका