क्या है पूरा मामला? उत्तरी अरब सागर में 15 सितंबर की शाम एक बड़ी समुद्री घटना घटी। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, पाकिस्तानी नौसेना का जहाज पीएनएस हुनैन काफी तेज गति से असुरक्षित तरीके से आगे बढ़ रहा था। इस दौरान उसने अचानक अपनी दिशा बदली, जिससे वह भारतीय युद्धपोत से जा टकराया। गनीमत रही कि इस टक्कर से भारतीय युद्धपोत को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पाकिस्तानी जहाज बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसे मरम्मत के लिए वापस बंदरगाह भेजना पड़ा।
भारत ने लगाई फटकार घटना के तुरंत बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाते हुए नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के चार्ज डी अफेयर्स, साद वारैच को तलब किया। भारत ने इस घटना को पाकिस्तानी नौसेना का अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर व्यवहार करार दिया। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में इस तरह की लापरवाही सुरक्षा के मानकों का उल्लंघन है। भारत ने 1991 के द्विपक्षीय समझौते की याद दिलाते हुए पाकिस्तान को समुद्री नियमों के पालन की चेतावनी दी।
9 घंटे बाद पाकिस्तान का झूठा राग भारत की ओर से जवाब तलब किए जाने के करीब 9 घंटे बाद पाकिस्तान हरकत में आया। इस्लामाबाद ने न केवल आरोपों को सिरे से खारिज किया, बल्कि उल्टे भारत के राजनयिक को ही तलब कर लिया। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने बेतुका दावा करते हुए कहा कि उनका जहाज SEASPARK-26 नामक अभ्यास कर रहा था और भारतीय युद्धपोत ने ही खतरनाक तरीके से अपनी दिशा बदलकर टक्कर को अंजाम दिया।
बिना तथ्यों के कहानी गढ़ने का आरोप पाकिस्तान का यह बयान अंतरराष्ट्रीय जानकारों की नजर में महज एक मनगढ़ंत कहानी माना जा रहा है। सैन्य विशेषज्ञों का कहना है कि समुद्र में असुरक्षित युद्धाभ्यास और अंतरराष्ट्रीय नियमों की अनदेखी के बाद पाकिस्तान रक्षात्मक मुद्रा में है और अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए भारत पर ही आरोप मढ़ रहा है। फिलहाल दोनों देशों के बीच इस मुद्दे पर कूटनीतिक तनाव बढ़ गया है और मामला और भी गरमा सकता है।
9 hours after India confirmed Pakistan Navy Ship colliding with Indian Warship, Pakistan finally confirms the incident & puts own claims of the events. pic.twitter.com/ksborXjdtT
— Sidhant Sibal (@sidhant) September 16, 2026
ममता बनर्जी को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 10 बागी विधायकों पर सियासी घमासान तेज
ट्रेन के दरवाजे पर बैठकर कर रहा था अजीब हरकत, सच्चाई जान हर कोई कर रहा सलाम
क्या बेटी के जन्म पर सरकार दे रही है 1 से 2 लाख रुपये? जानें वायरल दावे का सच
भारत ने चीन-पाक की साजिश को नकारा: कहा- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हमारा अभिन्न हिस्सा
दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2024: कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अनंत नाग को मिलेगा भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान
अंधेरी रात, खराब मौसम और सटीक प्रहार: उधमपुर में ढेर हुए दो आतंकी
सुजुकी कप: जापान की धरती पर इतिहास रचने को तैयार टीम इंडिया, राजनयिक रिश्तों की नई शुरुआत
हिमाचल का सायर पर्व और एंटी-चिट्टा अभियान: ऊना और मंडी में गुरुवार को रहेगी छुट्टी
बदन पर बुर्का, हाथ में गणपति: रील के चक्कर में विवादों में घिरे दो कंटेंट क्रिएटर्स
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीजेपी का तीखा कटाक्ष, आशुतोष रांका ने पूछा- किसकी हो रही भक्ति?