संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान पर चर्चा के दौरान भारत ने पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया है। भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथनेनी हरीश ने दुनिया को आगाह किया है कि आतंकवाद का खतरा कम नहीं हुआ है, बल्कि पाकिस्तान इसे लगातार पाल-पोस रहा है।
लादेन पाकिस्तान में था, गुफाओं में नहीं भारतीय दूत ने 9/11 हमले की याद दिलाते हुए दो टूक कहा कि ओसामा बिन लादेन अफगानिस्तान की किसी गुमनाम गुफा में नहीं, बल्कि पाकिस्तान के एबटाबाद में सैन्य छावनी के पास एक सुरक्षित रिहायशी इलाके में छिपा था। 2011 में उसे वहीं ढेर किया गया था। यह सबूत है कि पाकिस्तान खुद आतंकियों का सेफ हैवेन (Safe Haven) बना हुआ है।
लश्कर और जैश की शरणस्थली बना PAK भारत ने स्पष्ट किया कि 25 साल पहले 9/11 के साजिशकर्ता जिस जमीन पर आराम से रह रहे थे, वही इलाका आज भी लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और जैश-ए-मोहम्मद (JeM) जैसे वैश्विक आतंकी संगठनों का मुख्यालय बना हुआ है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से दोहरे मानदंड छोड़कर आतंक के इस केंद्र पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
अफगानिस्तान के लिए भारत का मददगार हाथ आतंकवाद पर चोट करने के साथ ही भारत ने अफगानिस्तान के प्रति अपनी मानवीय प्रतिबद्धता भी दोहराई। भारतीय राजदूत ने बताया कि भारत न केवल अफगानिस्तान के विकास में जुटा है, बल्कि वहां के लोगों का दर्द भी समझता है। भारत अब तक अफगानिस्तान को 50 हजार टन गेहूं, दवाओं की खेप और कीटनाशक भेज चुका है।
अफगान महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर भारत ने बताया कि वह अफगानिस्तान में महिलाओं की स्थिति सुधारने के लिए निरंतर काम कर रहा है। 2023 से 2026 के बीच 1,000 से अधिक अफगान महिलाओं को छात्रवृत्तियां दी गई हैं और महिलाओं द्वारा संचालित स्वयं-सहायता समूहों को वित्तीय मदद दी जा रही है।
विस्थापन पर भारत की सख्ती भारत ने अफगानिस्तान से 40 लाख से अधिक लोगों की जबरन वापसी पर चुप्पी साधने के लिए संयुक्त राष्ट्र की आलोचना की। भारत ने साफ तौर पर कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को उन अफगानों की मुश्किलों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए, जिन्हें मजबूर होकर अपना घर छोड़ना पड़ा है। भारत पहले ही उनके लिए राहत सामग्री और टेंट भेजकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है।
भारत ने आतंकवाद को दोहरे नजरिए से देखने वाले देशों को पाकिस्तान की पुरानी करतूतों का हवाला देते हुए लश्कर और जैश के खतरों से चेताया है. भारत ने UN को बताया कि लादेन समेत 9/11 के साजिशकर्ता PAK में पाए गए थे, न कि गुफाओं में. वही आश्रय स्थल अब भी लश्कर-जैश पनाह दे रहा है. pic.twitter.com/4dOExd27I8
— Shwetank Ratnamber (@swwetanksr) September 17, 2026
यूपी में नौकरियों की बहार: शिक्षक भर्ती के बीच CM योगी का 1 लाख सरकारी भर्तियों का बड़ा ऐलान
बाढ़ के बीच मसीहा बने खान सर: 100 गाड़ियों के काफिले संग खुद संभाली कमान
वनडे टीम में वापसी पर छलका रवींद्र जडेजा का दर्द, भावुक पोस्ट से मचाई खलबली
टीम इंडिया का महा-एलान आज: वेस्टइंडीज सीरीज के लिए चुनी जाएंगी 3 टीमें, रोहित-विराट पर टिकी निगाहें
UCC को लेकर सपा सांसद का तीखा हमला, BJP-RSS को बताया संस्कृति का ठेकेदार
पटना के बाद अब पूर्वी यूपी में मेघों का डेरा : आज रात इन जिलों में बारिश और बिजली का अलर्ट
पेरिस के एफिल टॉवर से दिल्ली तक छाया मोदी का 76वां जन्मदिन, देशभर में सेवा पखवाड़ा का आगाज
क्या अमेरिका-ईरान युद्ध का होने वाला है अंत? डोनाल्ड ट्रंप ने किया सीधी बातचीत का दावा
सिद्धरामैया के गृहप्रवेश में गोपूजा पर छिड़ा विवाद, क्या है पूरा मामला?
अगले 15 घंटों में 20 राज्यों में बदलेगा मौसम, 80 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी; IMD का हाई अलर्ट