देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से करवट ले रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 15 घंटों के भीतर देश के 20 राज्यों में भीषण आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर बना कम दबाव का क्षेत्र और पूर्वोत्तर में सक्रिय चक्रवाती हवाओं का घेरा, दोनों मिलकर एक डबल वेदर सिस्टम बना रहे हैं। इसका सीधा असर उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत पर पड़ेगा।
समुद्र में उठने वाली तूफानी लहरों को देखते हुए पूर्वोत्तर अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी तटीय इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मछुआरों को अगले 24 घंटों तक समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी गई है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।
पश्चिम बंगाल में 80 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं, ओडिशा में 70 किमी/घंटा, झारखंड में 40 किमी/घंटा और महाराष्ट्र (गढ़चिरौली, नासिक) व गुजरात के कई हिस्सों में 60 किमी/घंटा की रफ्तार वाली आंधी कहर बरपा सकती है।
सावधानी: आंधी-बारिश के दौरान बड़े पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें। पेड़ों की डालियां टूटने से जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता है। सुरक्षित स्थानों पर रहें और मौसम विभाग के अपडेट्स पर नजर बनाए रखें।
*Weather Systems, Forecast and Warnings :
— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 16, 2026
Weather Systems, Forecast and Warnings
Conditions are becoming favourable for withdrawal of Southwest Monsoon from some parts of West Rajasthan around 19th September, 2026.
Yesterday’s Low-Pressure Area over southwest Rajasthan adjoining… pic.twitter.com/s1XVkt2jpb
माई के लाल हो तो काजी कैंप पर मिसाइल चलाओ : ओवैसी की बीजेपी विधायक को खुली चुनौती
हवा में टूटा बोइंग 737: यात्रियों की चीखों से दहला सोशल मीडिया, सामने आया खौफनाक वीडियो
आधार और आयुष्मान कार्ड की जानकारी में है अंतर? ऐसे करें तुरंत सुधार
आरती के दौरान सलमान खान से हुई बड़ी चूक, बहन अर्पिता ने सबके सामने ऐसे सुधारा
बिग बॉस 20: कैप्टेंसी टास्क में माही विज ने पलटी बाजी, दोस्त यंग को दिया धोखा!
दिल्ली के छात्रों को मिलेगी राहत: सत्य निकेतन हादसे के बाद सरकार बनाएगी 10 हजार हॉस्टल
सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा: ड्रोन हमले में तबाह हुई सऊदी की लाइफलाइन, तेल बाजार में हड़कंप
लखनऊ हिट एंड रन: कार के बोनट पर घसीटी गई युवती, यश ठाकुर बनकर प्यार में फसाने का सनसनीखेज आरोप
# NTA में ट्रांसलेटर रिव्यूअर बनने का सुनहरा मौका: 13 भारतीय भाषाओं में काम करने का अवसर
300 से ज्यादा फिल्में, 5 बार स्टेट अवॉर्ड: कौन हैं दादासाहेब फाल्के सम्मान पाने वाले दिग्गज अनंत नाग?