लखनऊ के पॉश इलाके जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने बुधवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक तेज रफ्तार कार ने युवती को टक्कर मारी और उसे बोनट पर घसीटते हुए आगे बढ़ गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। पुलिस ने आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या हुआ था जनेश्वर मिश्र पार्क के बाहर? बुधवार सुबह करीब 6 बजे युवती अनामिका पार्क के पास मौजूद थी। वहां उसने शाहनवाज को एक अन्य युवती के साथ कार (UP32KH8090) में देखा। अनामिका ने कार रुकवाने की कोशिश की, तभी दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। आरोप है कि शाहनवाज कार लेकर भागने लगा और अनामिका उसे रोकने के लिए सामने खड़ी हो गई। फुटेज में साफ दिख रहा है कि कार उसे टक्कर मारती है और वह बोनट पर लटक जाती है, जिसके बाद शाहनवाज उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले जाता है।
यश ठाकुर के नाम से बुना गया झूठ मामले में सबसे गंभीर मोड़ अनामिका के आरोपों से आया है। उसका दावा है कि शाहनवाज ने उसे अपना नाम यश ठाकुर बताया था और अपनी असली पहचान छिपाकर उसके साथ एक साल तक संबंध बनाए। अनामिका के मुताबिक, जब उसे शाहनवाज की असलियत पता चली, तो उनके बीच विवाद शुरू हो गया। पुलिस अब इन आरोपों की गंभीरता से जांच कर रही है।
आरोपी के तर्क और पुलिस का एक्शन पुलिस हिरासत में आरोपी शाहनवाज ने खुद को बेगुनाह बताते हुए उल्टा युवती पर ही गंभीर आरोप मढ़ दिए हैं। उसने दावा किया कि युवती उसे पिछले 6-7 महीने से परेशान कर रही थी और उससे पैसे वसूल रही थी। वहीं, लखनऊ पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे को जानते थे और निजी रंजिश के चलते यह विवाद बढ़ा। आरोपी की कार भी बरामद कर ली गई है, जिसकी नंबर प्लेट पर अधिवक्ता (एडवोकेट) लिखा पाया गया है।
देश में बढ़ते हिट एंड रन के मामले यह घटना गुरुग्राम में हाल ही में हुए हिट एंड रन मामले की याद दिलाती है, जहां एक लेडी बाइकर को कार से टक्कर मारी गई थी। लखनऊ की इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और सड़क पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर पुलिस कानूनी कार्यवाही आगे बढ़ा रही है।
*Visuals from Lucknow, UP
— Hindustani Kuri 🎀 (@MeraHindu_stan) September 16, 2026
A car driver tried to mow down a woman near Janeshwar Mishra park. The woman initially confronted the car driver asking the latter to stop. Instead, the car driver struck the woman and sped off.#VijaySethupathi Kannada #tirumala Indian Navy pic.twitter.com/WCafrbg32q
लखनऊ हिट एंड रन: यश ठाकुर बनकर फंसाया, फिर कार के बोनट पर घसीटा; क्या है पूरा मामला?
अनफिट इंडिया: रिहैब से लौटते ही क्यों टूट रहे हैं भारतीय खिलाड़ी? बीसीसीआई का सिस्टम फेल या जल्दबाजी की सजा?
प्याज-लहसुन क्यों नहीं खाते जैन? भाभीजी घर पर हैं के एक्टर के सवाल पर महाराज का जवाब हुआ वायरल
ढाका यूनिवर्सिटी में जिन्ना का भूत: छात्रों ने फाड़ी फोटो, थूका और मचा दिया बवाल
फैक्ट चेक: भारत के नाम पर वायरल हुआ बांग्लादेश का वीडियो, सांप्रदायिक दावे निकले फर्जी
नागपुर अब आधिकारिक पर्यटन जिला : कारोबारियों को 10 साल तक मिलेगी सब्सिडी, पर्यटन क्षेत्र में आएगी बहार
बिग बॉस 20: कैप्टेंसी टास्क में माही विज और यंग DSA की दोस्ती में आई दरार, आम्रपाली ने उठाए सवाल
नेपाल में बाढ़ के मलबे से निकला नोटों का खजाना , हैरान रह गई राहत टीम
सिनेमा के दिग्गज अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के सम्मान, 50 साल के बेमिसाल सफर को मिली नई पहचान
हवा में टूटा बोइंग 737: यात्रियों की चीखों से दहला सोशल मीडिया, सामने आया खौफनाक वीडियो