महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की उपराजधानी और टाइगर कैपिटल के नाम से मशहूर नागपुर को आधिकारिक रूप से पर्यटन जिला घोषित कर दिया है। पर्यटन विभाग ने इस संबंध में 15 सितंबर को आधिकारिक शासन निर्णय (GR) जारी कर दिया है। इस फैसले के साथ ही नागपुर में पर्यटन उद्योग के लिए विकास के नए द्वार खुल गए हैं।
कारोबारियों को मिलेगी बड़ी राहत इस निर्णय का सबसे बड़ा प्रभाव निवेश और कारोबार पर पड़ेगा। अब तक पर्यटन क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों को 7 साल तक सब्सिडी और जीएसटी लाभ मिलता था, जिसे बढ़ाकर अब 10 साल कर दिया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि समय सीमा बढ़ने से होटल और पर्यटन संचालकों को टैक्स में अधिकतम लाभ मिल सकेगा और बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी आएगी।
क्यों खास है नागपुर? सरकार ने नागपुर की भौगोलिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक विशिष्टताओं को देखते हुए यह फैसला लिया है:
विकास और रोजगार के नए अवसर एआईडी के सदस्य संजय गुप्ता के अनुसार, इस घोषणा के बाद नागपुर में पर्यटन स्थलों के रखरखाव और सुविधाओं के विस्तार के लिए विशेष फंड उपलब्ध होगा। इससे स्थानीय स्तर पर होटल, ट्रांसपोर्ट, गाइड और हस्तशिल्प उद्योग से जुड़े लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
राज्य का तीसरा पर्यटन जिला सिंधुदुर्ग और छत्रपति संभाजीनगर के बाद नागपुर महाराष्ट्र का तीसरा ऐसा जिला बन गया है, जिसे पर्यटन जिला का दर्जा मिला है। इस मुहिम को आगे बढ़ाने में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद की भूमिका अहम रही। अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मुहर लगने के बाद विदर्भ क्षेत्र के पर्यटन का कायाकल्प होने की उम्मीद है।
*नागपूर पर्यटन जिल्हा घोषित! ️
— AbhijitSingh Chandel (@Abhijitsing4U) September 15, 2026
महाराष्ट्र शासनाचा मोठा निर्णय — नागपूर जिल्हा आता अधिकृतपणे “पर्यटन जिल्हा” म्हणून घोषित!
व्याघ्र राजधानी
संत्रानगरी
️ ऐतिहासिक व सांस्कृतिक वारसा
समृद्ध नैसर्गिक पर्यटन
नागपूरच्या पर्यटन विकासाला आता नवी दिशा! #Nagpur… pic.twitter.com/rAOjqczylb
एशियन गेम्स के लिए नेपाल की बिगुल: दीपेंद्र सिंह ऐरी संभालेंगे कमान, कुशल मल्ला की हुई धमाकेदार वापसी
यूसीसी पर ओवैसी का तीखा हमला: बोले- 18 करोड़ मुसलमानों को निशाना बना रही बीजेपी
अजमेर में सरेराह फिल्मी चेन स्नेचिंग: नकली पिस्तौल दिखाकर लूटना पड़ा भारी, जनता ने सिखाया सबक
बाढ़ के बीच अपनी शादी के सवाल पर भड़कीं अक्षरा सिंह, कहा- लोग भूख से तड़प रहे और आपको मेरी पड़ी है?
दिल्ली के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी: 10,000 युवाओं को मिलेगा अपना आशियाना, सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान
हैरी ब्रूक का तूफानी शतक: 42 गेंदों में मचाई तबाही, कप्तान के रूप में रचा इतिहास
पीएम मोदी के स्कूल के दोस्त को मिली इंसाफ की जीत, 15 साल बाद वापस मिली जमीन
दिखावे का इनाम और पाकिस्तान की साज़िश: अजहर मसूद पर भारत ने खोली पाक की पोल
NHAI की 1033 हेल्पलाइन अब होगी स्मार्ट , AI बताएगा आपकी सटीक लोकेशन और तुरंत पहुंचेगी मदद
मोबाइल की लत से बिगड़ा चौथी क्लास के छात्र का मानसिक संतुलन, गोरखपुर से सामने आया हैरान करने वाला मामला