बिग बॉस 20 के घर में ड्रामा और साजिशों का स्तर हर दिन बढ़ता जा रहा है। लेटेस्ट एपिसोड में मचे घमासान ने घर के समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं। जहां एक तरफ माही विज और आम्रपाली दुबे की कड़वाहट सामने आई है, वहीं कैप्टेंसी टास्क ने एक पुरानी दोस्ती को भी तोड़ दिया है।
किचन में शुरू हुई जंग एपिसोड की शुरुआत माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच हुई तीखी बहस से हुई। मामला किचन में खाना बनाने को लेकर शुरू हुआ, जो देखते ही देखते निजी हमलों में बदल गया। दोनों एक-दूसरे पर पीठ पीछे बातें करने का आरोप लगाती दिखीं। इस दौरान यंग डीएसए दोनों को संभालने की कोशिश में फंसे नजर आए, लेकिन अंत में दोनों एक्ट्रेस रोती हुई दिखाई दीं।
टास्क के दौरान स्काउट और अरिश्फा का विवाद कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया। लड़कों पर रंग फेंकने वाले इस टास्क में अरिश्फा खान और स्काउट के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई। स्काउट ने अरिश्फा को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और उन्हें गेमिंग कम्युनिटी से बाहर करने की धमकी तक दे दी। ये बहस इतनी बढ़ गई कि स्काउट खुद को संभाल नहीं पाए और फूट-फूटकर रो पड़े।
माही का गेम प्लान , टूटा यंग का भरोसा शो के नए प्रोमो ने दर्शकों को चौंका दिया है। कैप्टेंसी टास्क में माही विज को अंदर जाने का मौका मिला, जहां उन्होंने अपने ही दोस्त यंग डीएसए को निशाना बनाया। माही ने बार-बार यंग पर कलर डाला और खेल को पूरी तरह से उनके खिलाफ मोड़ दिया। माही के इस बर्ताव ने यंग को अंदर तक तोड़ दिया है।
क्या खत्म हो गई दोस्ती? टास्क के बाद यंग ने मायूसी में कहा, मेरा यहां कोई नहीं है। वहीं, स्काउट ने भी कसम खा ली है कि वे अब माही विज के साथ नहीं बैठेंगे। घरवाले अब इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि जॉइंट फैमिली जैसी दिखने वाली यह दोस्ती अब टूट चुकी है। कनिका भी इस पूरे घटनाक्रम पर चुटकी लेती नजर आईं।
नॉमिनेशन का संकट बता दें कि इस हफ्ते आसिफ, स्काउट और रोहैद नॉमिनेशन की तलवार लटक रही है। इन तीनों को बिग बॉस ने नॉमिनेशन पर चर्चा करने की सजा के तौर पर सीधे नॉमिनेट किया है। हालांकि, यंग कैप्टन होने के नाते इस हफ्ते सुरक्षित हैं, लेकिन उन्हें मिली मानसिक चोट ने खेल को और दिलचस्प बना दिया है।
#BiggBoss20 Promo!!! #ScoutOP vs #ArishfaKhan
— Livefeed Updates (@BBossLivefeed) September 15, 2026
Scout breaks down in tears.😞 pic.twitter.com/S9Wt89ysHE
दिशा सालियान केस में सीबीआई की एंट्री: कौन हैं लेडी सिंघम सीमा पाहुजा, जिनके कंधों पर है बड़ी जिम्मेदारी?
मणिपुर में फिर दहला कुकी समुदाय: खेत में काम करती दो महिलाओं की निर्मम हत्या, हिंसा की आग में झुलस रहा राज्य
शुरू-शुरू में इसे पचाना मुश्किल था... , कप्तानी के दबाव पर श्रेयस अय्यर का बड़ा खुलासा
गुरुग्राम हिट एंड रन: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी पीड़िता सिया का फूटा गुस्सा, कहा- अभी भी फरार हैं दो लोग
रोहित शर्मा को पछाड़ जोस बटलर बने दूसरे सबसे सफल टी-20 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1
कौन हैं नेहा बोरा? सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी के बाद विवादों के घेरे में आई AISA अध्यक्ष
FATF की तलवार और बेनकाब पाकिस्तान: मसूद अजहर की लोकेशन पर छिड़ी बहस में पाक पत्रकारों की बोलती बंद
क्या भारत आएगी पाकिस्तानी हॉकी टीम? 2026 एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल जारी, 1 नवंबर को भिड़ंत!
क्या UPI पेमेंट पर लगेगा 0.5% टैक्स? जानिए वायरल दावे की सच्चाई
दिखावे का इनाम और पाकिस्तान की साज़िश: अजहर मसूद पर भारत ने खोली पाक की पोल