श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने न केवल अपनी बल्लेबाजी से जलवा बिखेरा, बल्कि एक बड़ा कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिया। इस शानदार पारी के बाद बटलर टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।
बटलर का तूफानी प्रदर्शन साउथेम्प्टन में खेले गए मुकाबले में बटलर ने महज 44 गेंदों में 80 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 8 चौके और 3 छक्के जड़े, जिससे उनकी स्ट्राइक रेट 181.82 रही। बटलर के साथ कप्तान हैरी ब्रूक के नाबाद शतक (114 रन) की बदौलत इंग्लैंड ने 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और श्रीलंका को 119 रनों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी।
रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे इस शानदार पारी के साथ ही जोस बटलर ने भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा को पछाड़ दिया है। बटलर के नाम अब 161 मैचों की 148 पारियों में 4292 रन दर्ज हो गए हैं। वहीं, रोहित शर्मा ने अपने टी-20 करियर में 159 मैचों की 151 पारियों में 4231 रन बनाए थे। अब इस सूची में रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं, जबकि चौथे नंबर पर 4188 रनों के साथ विराट कोहली मौजूद हैं।
नंबर-1 पर किसका कब्जा? टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम के नाम है। बाबर ने अब तक 145 मैचों की 136 पारियों में 4596 रन बनाए हैं। बटलर जिस फॉर्म में चल रहे हैं, उसे देखते हुए यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह भविष्य में बाबर आजम के इस रिकॉर्ड को चुनौती दे पाएंगे या नहीं।
बटलर के आंकड़े एक नजर में
Jos 🤝 Runs in Southampton
— England Cricket (@englandcricket) September 15, 2026
Match Centre: https://t.co/QX5BjWPdHB@IGcom | @englandcricket pic.twitter.com/r1mQnuTB3D
पवित्र शहर मक्का के पास हूती ड्रोन से हड़कंप: सऊदी एयर डिफेंस ने कैसे नाकाम किया हमला?
जमीन खरीदने का बना रहे हैं प्लान? पूरी जिंदगी की कमाई डूबने से बचाने के लिए अपनाएं ये ऑनलाइन तरीके
TMC में बढ़ी सियासी हलचल: ऋतब्रत बनर्जी समेत 10 बागी विधायकों को विधानसभा से नोटिस
दिल्ली के छात्रों को मिलेगी राहत: सत्य निकेतन हादसे के बाद सरकार बनाएगी 10 हजार हॉस्टल
क्रिकेट में महा-उलटफेर! टूटा सचिन तेंदुलकर का असंभव रिकॉर्ड, बैन झेलने के बाद ब्रैंडन टेलर ने रचा इतिहास
वैभव सूर्यवंशी के बाहर होने पर मचा घमासान, पूर्व क्रिकेटर के घर में बीवी ने खोल दिया मोर्चा!
बाराबंकी में हत्या की साजिश : चंद्रशेखर आजाद का बड़ा दावा, बोले- पेट्रोल-डीजल लेकर मेरी कार फूंकने आए थे
जसप्रीत बुमराह का ऐतिहासिक कारनामा: भारत में तीनों फॉर्मेट में 50+ विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने
आरती के दौरान सलमान खान से हुई बड़ी चूक, बहन अर्पिता ने सबके सामने ऐसे सुधारा
मथुरा ज्वेलरी शोरूम में 12 करोड़ की डकैती का पर्दाफाश: शातिर मास्टरमाइंड ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे