गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर एक महिला बाइक राइडर के साथ हुई हिट एंड रन की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला और उसके साथी लवनीश को राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन, पीड़िता सिया अब भी न्याय के लिए संघर्ष कर रही हैं।
गिरफ्तारी पर सिया को नहीं है तसल्ली आरोपियों की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए सिया ने कहा कि उन्हें इस गिरफ्तारी से तसल्ली नहीं मिली है। उन्होंने कहा, सिर्फ आरोप बढ़ाना या गिरफ्तारी काफी नहीं है। जब तक उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं होती, तब तक मैं इसे इंसाफ नहीं मानती। सिया को डर है कि कहीं 3 दिन बाद आरोपी जमानत पर बाहर न आ जाएं।
पुलिस की ढिलाई पर उठे सवाल पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद गुरुग्राम पुलिस का रवैया बेहद ढीला रहा। सोमवार शाम शिकायत दर्ज कराने के बावजूद आरोपियों को पकड़ने में 48 घंटे से ज्यादा का समय लग गया। सिया का कहना है कि कार में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें से दो अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। उन्होंने शेष आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
विक्टिम कार्ड खेलने के आरोपों पर दिया करारा जवाब आरोपियों के समर्थकों द्वारा सिया पर पब्लिसिटी स्टंट और विक्टिम कार्ड खेलने के आरोपों पर पीड़िता ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, मुझे फॉलोअर्स या पब्लिसिटी की जरूरत नहीं है। 2022 के एमसीडी चुनाव में मैं दिल्ली की सबसे कम उम्र की उम्मीदवार रही हूं, लोग मुझे पहले से जानते हैं। ऐसी घटिया सोच रखने वालों को जवाब देना जरूरी है।
क्या थी पूरी घटना? सिया के अनुसार, रविवार को जब वह अपनी स्पोर्ट्स बाइक (Aprilia RS 457) पर थीं, तो कार सवार कुछ युवकों ने उनका पीछा करना शुरू किया। वे लगातार गलत इशारे कर रहे थे। सिया ने दूरी बनाने की कोशिश की, लेकिन नशे में धुत उन युवकों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक में जानबूझकर टक्कर मार दी।
इस पूरी घटना का वीडियो सिया की बाइक में लगे कैमरे में कैद हो गया। गनीमत यह रही कि राइडिंग गियर्स के कारण सिया की जान बच गई, लेकिन इस हादसे ने महिला सुरक्षा और सड़क पर अराजकता को लेकर फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
*#WATCH गुरुग्राम का हिट-एंड-रन मामला: आरोपी कल्याण बैंसला और लवनीश की गिरफ्तारी पर पीड़िता सिया ने कहा, सिर्फ़ आरोप बढ़ाना काफ़ी नहीं है। मैंने आज अपना बयान दर्ज कराया है। जब तक उनके ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक गिरफ्तारी से मुझे तसल्ली नहीं मिलेगी। अगर 3 दिन बाद कोई… pic.twitter.com/XfO08kJyZm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 15, 2026
सारण के शहरीकरण की राह आसान: छपरा-सोनपुर का दायरा बढ़ेगा, 9 नई नगर निकायों पर जल्द लगेगी मुहर
यूपी में आज फिर बदलेंगे मिजाज: कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, जानें ताजा हाल
छोटे से छल्ले से निकल गया भारी-भरकम शख्स, लोगों ने कहा- फिजिक्स तो फेल है!
एशियन गेम्स के लिए नेपाल की बिगुल: दीपेंद्र सिंह ऐरी संभालेंगे कमान, कुशल मल्ला की हुई धमाकेदार वापसी
बाढ़ पर बरसे पप्पू यादव: मैं 500 रुपये दे सकता हूं, तो सरकार क्यों नाकाम?
पटना दहला: BSSC और दारोगा अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, विधानसभा के पास थम गए पहिए
एशिया कप जीतने के बाद अब गोल्ड मिशन पर हरमन की सेना , जानें कब और किससे होगा अगला मुकाबला
रूस के दौरे पर सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ: रक्षा संबंधों को मिलेगी नई मजबूती
बिग बॉस 20: कैप्टेंसी टास्क में माही विज और यंग DSA की दोस्ती में आई दरार, घर में मची खलबली
क्या 2,000 से ऊपर के UPI पेमेंट पर कटेगा टैक्स? सरकार का आया बड़ा बयान