लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास हाल ही में हुए कार बोनट कांड ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया है। सड़क पर युवती को बोनट पर करीब 100 मीटर तक घसीटने का वीडियो वायरल होने के बाद अब यह मामला हिट एंड रन से निकलकर लव जिहाद के राजनीतिक विवाद में बदल गया है।
क्या है पूरा मामला? बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर 4 के पास निजी कंपनी में काम करने वाली युवती अपनी बुआ और बहन के साथ थी। तभी वहां कार से पहुंचे शाहनवाज ने अपने दोस्त दानिश के साथ मिलकर युवती को गाली-गलौज दी। युवती के विरोध करने पर आरोपी कार से भागने लगे, जिसे रोकने के लिए युवती कार के सामने खड़ी हो गई। आरोप है कि शाहनवाज ने कार नहीं रोकी और युवती बोनट पर लटक गई। करीब 100 मीटर तक घसीटने के बाद ब्रेक लगाकर उसे नीचे गिरा दिया गया और कुचलने का प्रयास किया गया।
अपर्णा यादव का बड़ा दावा उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने इस घटना को लव जिहाद का मामला करार दिया है। अपर्णा यादव का आरोप है कि मुख्य आरोपी शाहनवाज ने अपनी मुस्लिम पहचान छिपाकर हिंदू नाम यश ठाकुर बताकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया था। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी हरकतें करने वाले अराजक तत्वों का सरकार कड़ा इलाज करेगी।
पुलिस की जांच और युवती का पक्ष फिलहाल मुख्य आरोपी शाहनवाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसकी गाड़ी भी ज़ब्त कर ली गई है। उसके साथी दानिश की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। हालांकि, पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) डॉ. दीक्षा शर्मा ने स्पष्ट किया कि युवती द्वारा दी गई शुरुआती तहरीर में लव जिहाद का कोई जिक्र नहीं है। पुलिस के अनुसार, अभी केस हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में दर्ज है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि अगर युवती के दोबारा बयान में इस तरह के कोई तथ्य सामने आते हैं, तो उन बिंदुओं पर भी जांच की जाएगी।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि कैसे युवती अपनी जान बचाने के लिए कार के वाइपर को पकड़कर लटकी हुई है। फिलहाल, क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस मुस्तैद है और मामले के हर पहलू की गहनता से पड़ताल की जा रही है।
*लखनऊ में एक लड़की बोनट पर लेटी है और कार रोकने की कोशिश कर रही है।
— Govind Pratap Singh | GPS (@govindprataps12) September 16, 2026
मामला ऐसा है कि लड़की और लड़का दोस्त थे, लेकिन लड़की को पता चला कि लड़का मुस्लिम है और उसने अपनी पहचान छिपाई है।
आख़िर में लड़के ने कार भगाई और लड़की को टक्कर मारकर भाग गया।
इसी पर बवाल हुआ 👇🏼 pic.twitter.com/e0bcLURP7b
ममता बनर्जी को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 10 बागी विधायकों पर सियासी घमासान तेज
सिनेमा के दिग्गज अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के सम्मान, 50 साल के बेमिसाल सफर को मिली नई पहचान
यूपी चुनाव से पहले सीएम योगी का बड़ा दांव: 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी
यूपी में नौकरियों की बहार: शिक्षक भर्ती के बीच CM योगी का 1 लाख सरकारी भर्तियों का बड़ा ऐलान
अब तांगा खींचेगा रोबोट! टेक्नोलॉजी का अनोखा नजारा देख दंग रह गए लोग
लखनऊ कार बोनट कांड: आरोपी की गिरफ्तारी के बाद लव जिहाद के दावे से गरमाया माहौल
बिग बॉस 20: अरिशफा खान का BTS के V पर दिल, ‘डैड’ काजी तौकीर ने भेजा शादी का रिश्ता!
WPL ऑक्शन का बिगुल बजा: कोच्चि में सजेगी खिलाड़ियों की महफिल, 28 अक्टूबर को तय होगी टीमों की किस्मत
बिहार में बाढ़ से त्रस्त जनता, मोदी के जन्मदिन पर दीप जलाने में व्यस्त सत्ता; मचा सियासी घमासान
भूटान को भारत का डेयरी तोहफा : विदेश मंत्री जयशंकर ने सौंपीं 43 जर्सी गायें, जानें क्या है खास