रियलिटी शो बिग बॉस 20 में इस वक्त ड्रामा और मस्ती का तड़का लगा हुआ है। शो में अरिशफा खान और काजी तौकीर की जुगलबंदी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। अरिशफा उन्हें प्यार से डैड कहती हैं और काजी भी एक पिता की जिम्मेदारी निभाते हुए उनका पूरा ख्याल रखते हैं।
काजी ने निभाया पिता का फर्ज हाल ही के एपिसोड में काजी ने पिता वाला अंदाज अपनाते हुए अरिशफा के लिए एक खास रिश्ता प्रपोज किया। अरिशफा ने काजी से गुजारिश की कि वे उनकी ओर से BTS के सुपरस्टार V (किम तेह्युंग) को शादी का प्रस्ताव भेजें। काजी ने मजाक करते हुए कैमरे के सामने कहा, कोरियन V, किम तेह्युंग, सुनो, ये मेरी बेटी है और तुमसे शादी करना चाहती है। मैं इसे तुम्हारे लिए लेकर आऊंगा।
प्लीज मुझसे शादी कर लो काजी की इस बात पर अरिशफा भी शामिल हुईं और उन्होंने कैमरे के सामने ही BTS के V को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। यहीं नहीं, काजी ने मजाकिया लहजे में यह भी कहा कि वे V से अरिशफा का सिग्नेचर डांस स्टेप I am a rockstar baby भी करवाएंगे।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस इस पूरे वाकये पर सोशल मीडिया (X) पर फैंस के मजेदार रिएक्शन सामने आ रहे हैं। जहां कुछ लोग काजी के देसी डैड वाले अंदाज की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ फैंस अरिशफा द्वारा V का नाम गलत उच्चारण (किम तेहून) करने पर ट्रोल भी कर रहे हैं।
फैंस की दिलचस्प थ्योरी एक फैन ने तो यह तक कह दिया कि चूंकि काजी की दोस्ती मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह से है, जिनके घर एड शीरन (Ed Sheeran) आ चुके हैं, तो शायद काजी सच में अरिशफा की मुलाकात V से करवा सकते हैं। यह मजाक फिलहाल इंटरनेट पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
Qazi sending a rishta to Korean V (BTS) for his daughter arishfa
— _kidnxpper_ (@__kidnxpper__) September 15, 2026
knowing he is bestfriends with arijit, jinke ghar par ed sharan aaye the, its pretty much actually possible ki woh milwa de lol#QaziTouqeer #Arishfa #biggboss20 #bb20 #bts #V pic.twitter.com/yVJGwg1kO9
दाऊद के साथ वायरल तस्वीर पर मंदाकिनी का बड़ा खुलासा, सालों बाद तोड़ी चुप्पी
प्याज-लहसुन क्यों नहीं खाते जैन? भाभीजी घर पर हैं के एक्टर के सवाल पर महाराज का जवाब हुआ वायरल
इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला: बोले- UPI टैक्स वापस लें, अमेरिका के सामने झुकना बंद करें
ऑनलाइन खाना मंगाना पड़ सकता है जेब पर भारी, क्या आप भी हो रहे हैं हिडन चार्जेज के शिकार?
UCC पर जदयू का सख्त स्टैंड: नीतीश कुमार की राय हमारे लिए गीता के समान
वॉटरफॉल पर मौत का मंजर! झरने के नीचे मजे कर रहे थे लोग, तभी ऊपर से गिरा विशाल सांप
वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू तय! तीसरे T20 में श्रेयस अय्यर बदलेंगे टीम की सूरत
जन्मदिन से पहले शत्रुघ्न सिन्हा की PM मोदी के लिए दोस्ताना पोस्ट, सियासी गलियारों में चर्चा तेज
बाढ़ के बीच मसीहा बने खान सर: 100 गाड़ियों के काफिले संग खुद संभाली कमान
दिल्ली के छात्रों को मिलेगी राहत: सत्य निकेतन हादसे के बाद सरकार बनाएगी 10 हजार हॉस्टल