बिहार में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव और विधायक श्याम रजक ने इस मुद्दे पर पार्टी का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि बिहार में UCC लागू नहीं होना चाहिए। उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पुरानी नीति को अपना मार्गदर्शक बताया।
नीतीश की राय ही पार्टी की दिशा श्याम रजक ने याद दिलाया कि तत्कालीन विधि आयोग के अध्यक्ष बीएस चौहान को लिखे पत्र में नीतीश कुमार ने UCC को लेकर पहले ही अपनी आपत्तियां दर्ज करा दी थीं। रजक ने दो-टूक शब्दों में कहा, नीतीश कुमार की वह राय हमारे लिए गीता के बराबर है। पार्टी का स्टैंड पहले जैसा ही कायम है।
अध्ययन के बाद ही कोई फैसला हालांकि, रजक ने यह भी साफ किया कि पार्टी पूरी तरह से हठधर्मिता नहीं अपनाएगी। जदयू प्रस्तावित UCC के ड्राफ्ट को बारीकी से देखेगी। उन्होंने कहा कि प्रावधानों के आधार पर ही भविष्य की रणनीति तय की जाएगी। बिना व्यापक सहमति के कोई भी कदम उठाना सामाजिक वैमनस्य पैदा कर सकता है।
धार्मिक अधिकारों को प्राथमिकता जदयू नेता ने जोर देकर कहा कि देश में सभी धर्मों के लोगों को अपने धार्मिक अधिकार प्राप्त हैं। कानून लाने से पहले अल्पसंख्यकों सहित सभी समुदायों की राय लेना अनिवार्य है। यह बयान ऐसे समय आया है जब NDA शासित राज्यों में UCC को लेकर केंद्र सरकार की सक्रियता बढ़ गई है।
RJD का ऑफर और जदयू का इनकार इस सियासी गहमागहमी के बीच RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने नीतीश कुमार को भाजपा से नाता तोड़कर साथ आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा वाली पार्टियों को एक साथ आना चाहिए। लेकिन श्याम रजक ने इस ऑफर को सिरे से खारिज कर दिया।
पार्टी के भीतर मंथन जारी जदयू के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी कहा है कि पार्टी ड्राफ्ट पढ़ने के बाद ही अंतिम निर्णय लेगी। फिलहाल, जदयू का रुख यह है कि वे UCC के प्रावधानों का विश्लेषण करेंगे और यदि कोई विवादास्पद बिंदु हुआ, तो पार्टी नेतृत्व गृह मंत्री से इस पर चर्चा करेगा। अब देखना यह है कि ड्राफ्ट सामने आने के बाद जदयू अपना आधिकारिक फैसला क्या लेती है।
VIDEO | When asked about JD(U) s stand on UCC, party MLA Shyam Rajak says, On UCC, Vijay Chaudhary has clearly stated, first the bill will come, we will study it, if there would be contention, Sanjay Jha will be discussing them with the Home Minister. We are with all the… pic.twitter.com/TAaggJP8jU
— Press Trust of India (@PTI_News) September 16, 2026
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय मानसून: 19 सितंबर तक इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
यूपी में आज फिर बदलेंगे मिजाज: कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, जानें ताजा हाल
गर्लफ्रेंड को कैंसर, 80 लाख का कर्ज; NEET पास पुनीत क्यों बना ट्रेनों का शातिर चोर ?
UCC पर आरजेडी का वार: मनोज झा बोले- एकरूपता और एकता अलग, अमित शाह को भागवत की बात याद है?
कौन हैं नेहा बोरा? सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी के बाद विवादों के घेरे में आई AISA अध्यक्ष
50 घंटे की जंग, 21 विमान और 90 कमांडो: ईरान में फंसे अमेरिकी पायलट के रेस्क्यू का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो
काजी कैंप पर मिसाइल दागकर दिखाओ : ओवैसी की बीजेपी विधायक को खुली चुनौती
अरब सागर में भारत-पाक नौसेना की भिड़ंत: भारतीय युद्धपोत के पास आया पाकिस्तानी जहाज, दिल्ली ने दर्ज कराया कड़ा विरोध
दिल्ली के छात्रों के लिए बड़ी राहत: 10,000 छात्रों के लिए बनेंगे हाई-टेक हॉस्टल
बिजनौर में पति-पत्नी की मौत का रहस्य: गंगा किनारे पत्नी, जंगल में पेड़ पर लटका मिला पति