छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से थमी बारिश का दौर फिर से शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए प्रदेश में सक्रियता बढ़ने की चेतावनी जारी की है। 20 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश का येलो अलर्ट घोषित किया गया है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 20 सितंबर तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। विभाग ने इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने को लेकर भी सावधान रहने की सलाह दी है।
इन जिलों में होगी बारिश आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, जशपुर, कोरबा, कोरिया, मुंगेली, बलौदाबाजार-भाटापारा, सक्ती और रायगढ़ में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा दक्षिण छत्तीसगढ़ के कोंडागांव, बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा में भी बादल बरस सकते हैं।
यहाँ मौसम रहेगा साफ राजधानी रायपुर समेत मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज राहत बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर, महासमुंद, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, बालोद, नारायणपुर, बेमेतरा, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कबीरधाम और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने के आसार हैं। इन क्षेत्रों में बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं जताई गई है।
सावधानी बरतें मौसम विभाग ने येलो अलर्ट वाले जिलों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने को कहा है। आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए खुले स्थान पर न रहने और पेड़ों के नीचे शरण न लेने की सलाह दी गई है। किसान अपनी फसलों को सुरक्षित रखने के लिए स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें।
*दिनांक 16.09.2026 से 20.09.2026 तक जिलेवार मौसम की चेतावनी
— Meteorological Centre Raipur (@CentreRaipur) September 16, 2026
Districtwise Weather Warning for Chhattisgarh from 16.09.2026 to 20.09.2026#imdraipur #weatherforecast #mausamvibhag pic.twitter.com/k8MNLpakGy
क्लीन स्वीप की तलाश में टीम इंडिया: अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरा टी20 आज, जानें कब और कहां देखें मुकाबला
ट्रंप का नया दांव: क्या रूस से तेल खरीदने पर भारत पर लगेगा 100% टैरिफ?
पेरिस के एफिल टॉवर से दिल्ली तक छाया मोदी का 76वां जन्मदिन, देशभर में सेवा पखवाड़ा का आगाज
रुद्राभिषेक से महाआरती तक: पीएम मोदी के जन्मदिन पर देश भर में उत्सव, 25 साल के सफर को खास अंदाज में मना रही भाजपा
UPI ट्रांजेक्शन पर सरकार का बड़ा स्पष्टीकरण: क्या विदेशी दबाव में लिया गया MDR का फैसला?
मैनपुरी: 5 बच्चों की मां को दामाद से हुआ प्यार! रिश्तेदारी में साथ पहुंचे तो मचा बवाल
NEET-JEE जैसे बड़े एग्जाम्स का पेपर सेट करने का मौका, NTA ने विशेषज्ञों से मांगे आवेदन
लखनऊ में खौफनाक वारदात: यश ठाकुर बनकर रचाया प्रेम जाल, सच्चाई पता चली तो कार से कुचलने की कोशिश
UPI पर MDR चार्ज: विदेशी दबाव के आरोपों को सरकार ने नकारा, जानिए क्या बदलेगा 15 अक्टूबर से
पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: बॉलीवुड और टीवी हस्तियों ने बांधी तारीफों की झड़ी