प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। यह साल उनके लिए बेहद खास है क्योंकि उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस उपलब्धि को यादगार बनाने के लिए भाजपा ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान शुरू किया है।
सेवा संकल्प और रक्तदान की मुहिम आज का दिन सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में रक्तदान शिविरों की शुरुआत की जाएगी। युवा मोर्चा देशभर में 14 प्रमुख स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाएगा। इसके अलावा, खाटू श्याम दिल्ली धाम में 108 कुंडीय यज्ञ और श्रमिकों के लिए विशेष नमो श्रमिक सेवा केंद्र का उद्घाटन किया जाएगा।
आशीर्वाद का दीया और विकसित भारत का संकल्प आज शाम 6 से 7 बजे के बीच देश भर के 500 से अधिक स्थानों पर आशीर्वाद का दीया जलाया जाएगा। दिल्ली के कर्तव्य पथ से लेकर मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया और उज्जैन के महाकाल लोक तक दीपों की रोशनी से उत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान विकसित भारत 2047 का संकल्प लिया जाएगा।
वडनगर से वाराणसी तक ऐतिहासिक बाइक यात्रा पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनकी जन्मभूमि वडनगर और कर्मभूमि वाराणसी को जोड़ने के लिए एक विशाल बाइक यात्रा निकाली जा रही है। इसमें 1,000 युवा शामिल होंगे जो 10 राज्यों से होते हुए 40,000 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। वडनगर में शरमिष्ठा झील किनारे एक भव्य महाआरती का आयोजन किया गया है, जिसमें कई बड़े केंद्रीय मंत्री और नेता शामिल होंगे।
राज्य-दर-राज्य अनूठी पहल देश के अलग-अलग हिस्सों में सेवा भाव के रंग दिख रहे हैं:
नई पीढ़ी से जुड़ेगा नमो सेवा गाथा अभियान युवाओं तक पीएम मोदी के विजन को पहुँचाने के लिए स्कूलों में प्रतियोगिताएं और नुक्कड़ नाटकों का आयोजन हो रहा है। नमो सेवा गाथा अभियान के तहत पीएम के 25 साल के सफर की प्रेरक कहानियां सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाई जा रही हैं। वहीं, पुरी बीच पर सुदर्शन पटनायक ने रेत से 25 फीट लंबी कलाकृति बनाकर पीएम को जन्मदिन की बधाई दी है।
*‘जनसेवा से देशसेवा’ माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जीवन का मूल ध्येय रहा है। सरकार के प्रमुख के रूप में जन-सेवा और राष्ट्र-निर्माण के संकल्प को समर्पित उनकी 25 वर्षों की यह यात्रा अभूतपूर्व रही है।
— Nitin Nabin (@NitinNabin) September 14, 2026
उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने देश को एक नई दिशा और सामर्थ्य प्रदान किया… pic.twitter.com/aNxSeVP0kA
ऐतिहासिक मुकाबला: जापान के खिलाफ पहली बार मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, दिल्ली में हुई खास मुलाकात
जब भजनों की धुन पर छलक पड़े वित्त मंत्री के आंसू, सुब्बुलक्ष्मी की याद में भावुक हुईं निर्मला सीतारमण
झालमुड़ी वाले पर दबंग की क्रूरता: थप्पड़ जड़ पलटी दुकान, वीडियो देख भड़के लोग
क्या अमेरिका-ईरान युद्ध का होने वाला है अंत? डोनाल्ड ट्रंप ने किया सीधी बातचीत का दावा
आज की 10 बड़ी खबरें: मक्का पर ड्रोन हमला, भारत-पाक नौसैनिक टकराव और ट्रंप-फेड में तकरार
स्वतंत्रता सेनानी की तरह गोलियां नहीं, अंडे झेले : महुआ मोइत्रा पर हमला, वीडियो जारी कर साधा निशाना
लखनऊ हिट एंड रन: यश ठाकुर बनकर फंसाया, फिर कार के बोनट पर घसीटा; क्या है पूरा मामला?
वरुण चक्रवर्ती बाहर, टीम इंडिया में युवा स्पिन ऑलराउंडर की धमाकेदार एंट्री
पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: राष्ट्र के दिग्गजों ने दी बधाई, सुशासन के नए युग की सराहना
सुब्बुलक्ष्मी का मधुर संगीत सुन भावुक हुईं निर्मला सीतारमण, कहा- उनकी आवाज से जागते हैं भगवान