वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली आगामी 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
मुख्य खिलाड़ियों की वापसी एशियन गेम्स 2026 के चलते 6-7 अहम खिलाड़ी इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं। इस खाली जगह को भरने के लिए चयनकर्ताओं ने दिग्गज रवींद्र जडेजा और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की वनडे टीम में वापसी कराई है।
रोहित-विराट पर टिकी निगाहें इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी खेलते नजर आएंगे। आलोचकों का मुंह बंद करने के लिए दोनों ही दिग्गजों के लिए यह सीरीज बेहद अहम है। वहीं, शुभमन गिल को टीम की कमान सौंपी गई है।
केएल राहुल को बड़ी जिम्मेदारी अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने केएल राहुल को वनडे टीम का उपकप्तान नियुक्त किया है। वहीं, ऋषभ पंत को दरकिनार कर ध्रुव जुरेल को बतौर दूसरे विकेटकीपर टीम में मौका दिया गया है।
युवाओं को मिला सुनहरा मौका मध्यक्रम में नंबर 4 पर बल्लेबाजी के लिए ऋतुराज गायकवाड़ को शामिल किया गया है। साथ ही यशस्वी जायसवाल की भी टीम में वापसी हुई है। युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का यह एक बड़ा मंच है।
नए चेहरों का समावेश टीम में नीतीश कुमार रेड्डी और नमन धीर जैसे होनहार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। नमन धीर को घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। इसके अलावा तेज गेंदबाज आकिब नबी को भी टीम में जगह दी गई है।
वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान, विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर।
🚨 News 🚨#TeamIndia ODI & T20I squads announced for West Indies tour of India 2026, along with updated squad for Japan T20I & Asian Games.
— BCCI (@BCCI) September 16, 2026
More Details ▶️https://t.co/Lxx3Bz8Q14 pic.twitter.com/Y9RGlQ09XK
वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया का महा-ऐलान: वनडे में दिग्गजों की वापसी, टी20 में श्रेयस अय्यर संभालेंगे कमान
UPI पेमेंट पर नए चार्ज से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने PM मोदी से की यह मांग
हिम्मत दिखाइए और UPI टैक्स वापस लीजिए, मोदी जी... : राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना
ऑनलाइन खाना मंगाना पड़ सकता है जेब पर भारी, क्या आप भी हो रहे हैं हिडन चार्जेज के शिकार?
सपा नेता पवन यादव हत्याकांड का खुलासा: हिस्ट्रीशीटर लल्ला समेत 3 गिरफ्तार, पुरानी रंजिश बनी जान की दुश्मन
लखनऊ: यश ठाकुर बनकर युवती को फंसाया, पहचान खुलने पर कार के बोनट पर घसीटा
राष्ट्रगान के दौरान वैभव सूर्यवंशी की शरारत : वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिल
हुंडई की नई SUV Bayon की पहली झलक: दमदार लुक और H-Edge लाइटिंग से मचेगी हलचल
DUSU चुनाव: प्रचार के आखिरी दिन हिंसा का तांडव, शिक्षक से मारपीट पर भड़के प्रोफेशर्स
UN में भारत का प्रहार: पाकिस्तान बना आतंक की फैक्ट्री , लादेन और जैश-लश्कर का कनेक्शन उजागर