लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक युवती को कार के बोनट पर घसीटने का मामला सामने आया है, जिसने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे एक कार चालक युवती को टक्कर मारकर उसे बोनट पर ले जाकर दूर तक घसीटता है।
क्या है पूरा मामला? प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह विवाद प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पीड़िता ने गोमती नगर विस्तार थाने में शाहनवाज नाम के युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि उसने शाहनवाज को किसी अन्य युवती के साथ कार में देखा था, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हुई।
कार रोकने की कोशिश पड़ी भारी विवाद के दौरान, जब युवक दूसरी महिला के साथ कार से निकलने की कोशिश करने लगा, तो पीड़िता ने गाड़ी रोकने की कोशिश की। आरोप है कि युवक ने गाड़ी रोकने के बजाय उसे तेज रफ्तार में आगे बढ़ा दिया। इस टक्कर के बाद युवती कार के बोनट पर गिर गई और आरोपी उसे काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया।
पुलिस की कार्रवाई शुरू गोमती नगर विस्तार पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी युवक अपनी महिला मित्र के साथ पार्क के पास चाय पीने गया था, तभी यह घटना हुई। कार के नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले के हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके।
पहचान छुपाने का भी आरोप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के साथ यह दावा भी किया जा रहा है कि युवक ने अपनी पहचान छुपा रखी थी, जिसका खुलासा होने पर यह विवाद शुरू हुआ। पुलिस फिलहाल इस दावे की भी पुष्टि करने में जुटी है। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोग आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
*लखनऊ में एक लड़की बोनट पर लेटी है और कार रोकने की कोशिश कर रही है।
— Govind Pratap Singh | GPS (@govindprataps12) September 16, 2026
मामला ऐसा है कि लड़की और लड़का दोस्त थे, लेकिन लड़की को पता चला कि लड़का मुस्लिम है और उसने अपनी पहचान छिपाई है।
आख़िर में लड़के ने कार भगाई और लड़की को टक्कर मारकर भाग गया।
इसी पर बवाल हुआ 👇🏼 pic.twitter.com/e0bcLURP7b
अंबानी के गणेश उत्सव में छाया क्रिकेट और बॉलीवुड का सुपरहिट संगम
EPF का दायरा बढ़ा: अब 25,000 रुपये तक वेतन पाने वालों को मिलेगा PF, पेंशन और बीमा का सुरक्षा कवच
जलप्रपात में मस्ती के बीच मौत का साया: झरने की धार के साथ गिरा विशाल सांप, मची भगदड़
यूपीआई पर नया शुल्क: क्या फिर से कैश की ओर लौटेंगे छोटे दुकानदार?
यूपी में नौकरियों की बहार: शिक्षक भर्ती के बीच CM योगी का 1 लाख सरकारी भर्तियों का बड़ा ऐलान
अंकित बालियान हत्याकांड: सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने वाला गायक भूपेंद्र ढींगरा गिरफ्तार
UPI ट्रांजैक्शन शुल्क पर घमासान: राहुल गांधी की मांग पर सरकार का दो-टूक जवाब
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा प्रहार: आतंकी संगठन घोषित, हथियार और सोशल मीडिया से फैला था आतंक का जाल
बाढ़ पर बरसे पप्पू यादव: मैं 500 रुपये दे सकता हूं, तो सरकार क्यों नाकाम?
लखनऊ: यश ठाकुर बनकर युवती को फंसाया, पहचान खुलने पर कार के बोनट पर घसीटा