शामली के चर्चित हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुरुग्राम निवासी गायक भूपेंद्र ढींगरा को गिरफ्तार किया है। भूपेंद्र पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी।
सोशल मीडिया पर फेम पाने का दांव पुलिस अधीक्षक के अनुसार, भूपेंद्र ने केवल व्यूज और लाइक्स पाने के लिए सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी ली थी। वीडियो में उसने दावा किया था कि अंकित की हत्या उसी ने की है। पुलिस अब इस दावे की सच्चाई और हत्याकांड में उसकी वास्तविक भूमिका की गहनता से जांच कर रही है।
गुरुग्राम से दबोचा गया आरोपी लंबी तलाश के बाद, पुलिस ने गुरुग्राम की कृष्णा कॉलोनी में छापेमारी कर भूपेंद्र ढींगरा को धर दबोचा। वर्तमान में पुलिस उससे कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वह किसी गैंग से जुड़ा है या सिर्फ लोकप्रियता पाने के लिए उसने यह खतरनाक कदम उठाया।
दो शूटरों का हो चुका है एनकाउंटर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस अब तक कड़ा रुख अपनाए हुए है। 31 अगस्त 2026 को हुई एक मुठभेड़ में पुलिस ने दो शूटरों, सोनीपत निवासी सुमित और मोहित को मार गिराया था। दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।
दो अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर इस मामले में अभी भी दो मुख्य आरोपी फरार हैं। करनाल निवासी सत्यम और आर्यन की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। इन दोनों पर भी एक-एक लाख रुपये का इनाम है। भूपेंद्र की गिरफ्तारी के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि पूछताछ में फरार आरोपियों के बारे में अहम सुराग मिल सकते हैं।
*#SHAMLIPOLICE
— Shamli police (@PoliceShamli) September 16, 2026
दिनांक 26.08.2026 को जनपद शामली में स्थानीय हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या की घटना कारित हुई थी जिसके सम्बन्ध में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 31.08.2026 को पुलिस मुठभेड़ के दौरान 02 शूटरों को मार गिराया गया था। उक्त घटना के अगले दिन दिनांक 27.08.2026 को सोशल… pic.twitter.com/Y81bVRWA2j
मैथ्यू रेनशॉ का प्रहार: 10 साल के सूखे को खत्म कर जड़ा पहला वनडे शतक, जिम्बाब्वे पस्त
त्योहारों से पहले सोने की खरीदारी होगी महंगी? हॉलमार्किंग फीस में भारी बढ़ोतरी
सलमान खान का भाई वाला स्वैग : सोहेल के घर बप्पा की विदाई में जमकर हुई मस्ती
यूपी: सास और दामाद का अवैध रिश्ता आया सामने, साथ जीने-मरने की जिद पर अड़े दोनों
पंडरिया के 11 हजार गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले: 30 रुपये में चीनी और सड़कों का तोहफा
सलमान खान की उलटी आरती : जब बहन अर्पिता ने सबके सामने सुधारी भाईजान की गलती
महंगाई की मार के बाद अब EMI का झटका? SBI ने RBI से की रेपो रेट बढ़ाने की अपील
बाराबंकी में हत्या की साजिश : चंद्रशेखर आजाद का बड़ा दावा, बोले- पेट्रोल-डीजल लेकर मेरी कार फूंकने आए थे
लॉस एंजेलिस में लाइव कवरेज के दौरान मीडिया हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 की दर्दनाक मौत
मक्का के आसमान में मंडराया खतरा: हूती विद्रोहियों का ड्रोन ढेर, पवित्र शहर में पहली बार हाई अलर्ट