मुंबई: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर परिवार के साथ गणपति उत्सव मनाते नजर आए। 15 सितंबर की रात सोहेल खान के घर आयोजित गणपति विसर्जन में सलमान खान ने अपनी मौजूदगी से रौनक बढ़ा दी।
मजाकिया अंदाज में वरुण शर्मा की खींची टांग विसर्जन के दौरान सलमान खान अपने पुराने अंदाज में दिखे। बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे अभिनेता वरुण शर्मा को देखकर सलमान मजाकिया लहजे में बोले, और कितनी विश मांगेगा? बप्पा इतना नहीं देंगे। सलमान की इस टिप्पणी के बाद वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
आरती के दौरान बहन अर्पिता ने की मदद सोशल मीडिया पर एक और वीडियो चर्चा में है, जिसमें सलमान खान बप्पा की आरती करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान सलमान गलती से आरती की थाली उल्टी दिशा में घुमाने लगे, जिसे देखकर उनकी बहन अर्पिता खान ने तुरंत उन्हें सही तरीका बताया। सलमान की इस सादगी और आरती में उनकी श्रद्धा को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
कड़ी सुरक्षा के बीच निकले विसर्जन के लिए सलमान खान कैजुअल लुक और हेडगियर में विसर्जन स्थल पर पहुंचे थे। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्होंने परिवार के साथ पूरे विधि-विधान से गणपति बप्पा को विदाई दी। डेढ़ दिन तक चली पूजा-अर्चना के बाद पूरे खान परिवार ने नम आंखों से बप्पा का विसर्जन किया।
लगातार गणपति उत्सव में सक्रिय रहे दबंग खान बता दें कि गणेश चतुर्थी के मौके पर सलमान खान केवल अपने परिवार के साथ ही नहीं, बल्कि मुकेश और नीता अंबानी के घर भी गणेशोत्सव में शामिल हुए थे। काम के दबाव के बावजूद सलमान का अपनी परंपराओं और परिवार के प्रति जुड़ाव दर्शकों को हमेशा प्रभावित करता है।
Salman Bhai to Varun Sharma - Itni wishes mat maang, Bappa itna nahi denge!
— Sohail. (@BeingSohail__) September 15, 2026
Bhai being Bhai! 😅
Bhai never misses a chance to whisper his wishes into Bappa’s ear and seek his blessings. #SalmanKhan pic.twitter.com/hR1Vhe3DPI
सुशांत और दिशा की मौत: भाजपा नेता का बड़ा दावा, कहा- दोनों हत्याएं आपस में जुड़ी हैं
बिग बॉस 20: कैप्टेंसी टास्क ने तोड़ी माही विज और यंग डीएसए की गहरी दोस्ती!
मक्का के आसमान में मंडराया खतरा: हूती विद्रोहियों का ड्रोन ढेर, पवित्र शहर में पहली बार हाई अलर्ट
15 अक्टूबर से बदलेंगे UPI के नियम: जानिए किन ट्रांजैक्शंस पर लगेगा चार्ज और आप पर क्या होगा असर
क्या 2,000 से ऊपर के UPI पेमेंट पर कटेगा टैक्स? सरकार का आया बड़ा बयान
मोबाइल की लत से बिगड़ा चौथी क्लास के छात्र का मानसिक संतुलन, गोरखपुर से सामने आया हैरान करने वाला मामला
ब्रिक्स सम्मेलन: बांग्लादेश के लिए भारत ने क्यों भेजे थे दो निमंत्रण? विदेश मंत्रालय ने दी सफाई
बाराबंकी में हत्या की साजिश : चंद्रशेखर आजाद का बड़ा दावा, बोले- पेट्रोल-डीजल लेकर मेरी कार फूंकने आए थे
लालबागचा राजा के दर पर पहुंचे राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, मांगी समृद्धि की कामना
रोहित शर्मा को पछाड़ जोस बटलर बने दूसरे सबसे सफल टी-20 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1