लॉस एंजिलिस: अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित लॉस एंजिलिस में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हवाई हादसा हुआ। चैट्सवर्थ इलाके में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें सवार कम से कम तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हेलीकॉप्टर एक सड़क हादसे की न्यूज कवरेज के लिए उड़ान भर रहा था।
सड़क हादसे की कवरेज के दौरान हुआ हादसा घटना से कुछ समय पहले उसी इलाके में एक एसयूवी और मेट्रो बस की भीषण टक्कर हुई थी, जिसमें दो लोगों की जान चली गई थी। इस सड़क हादसे की रिपोर्टिंग करने के लिए कई हेलीकॉप्टर आसमान में चक्कर लगा रहे थे। इसी दौरान एक हेलीकॉप्टर अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गया।
दो इमारतों के बीच गिरा हेलीकॉप्टर स्थानीय फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, हादसा शाम करीब 7 बजे हुआ। हेलीकॉप्टर 9151 नॉर्थ मेसन एवेन्यू पर दो व्यावसायिक इमारतों के बीच जा गिरा। क्रैश होने के बाद वह वहां रखे शिपिंग कंटेनरों और खड़े वाहनों से टकरा गया, जिससे भीषण आग लग गई।
मलबे से निकाला गया घायल हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, बचाव टीम ने मलबे से एक व्यक्ति को गंभीर हालत में बाहर निकाला, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटनास्थल पर मौजूद कई लोगों के भी घायल होने की सूचना है। आपातकालीन सेवाओं ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।
जांच में जुटी एजेंसियां फिलहाल, फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) इस मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं। दुर्घटना के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। जांच अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या तकनीकी खराबी के कारण हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ या कोई और वजह थी।
BREAKING: TV news helicopter crashes during live shot of bus crash in Los Angeles.
— BNO News (@BNONews) September 16, 2026
The helicopter belongs to NBC Los Angeles (KNBC-TV). No word yet on casualties. pic.twitter.com/kXwgr5meOP
न फोन की जरूरत, न कार्ड का झंझट; चीन में अब हथेलियों से हो रहा पेमेंट
ऑनलाइन खाना मंगाना पड़ सकता है जेब पर भारी, क्या आप भी हो रहे हैं हिडन चार्जेज के शिकार?
पीएम मोदी का अनोखा जन्मदिन: पटना में गंगा किनारे 76 किलो दूध से हुआ दुग्धाभिषेक
क्या ब्यूटी क्रीम के जरिए शरीर में ज़हर घोल रहा पाकिस्तान? अलर्ट जारी
दिशा सालियान केस में सीबीआई की एंट्री: कौन हैं लेडी सिंघम सीमा पाहुजा, जिनके कंधों पर है बड़ी जिम्मेदारी?
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय मानसून: 19 सितंबर तक इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
यूपी के तीन शहरों में नए बस अड्डों का रास्ता साफ, योगी कैबिनेट से मिली मंजूरी
नेपाल में बाढ़ के मलबे से निकला नोटों का खजाना , हैरान रह गई राहत टीम
यूपी में आज फिर बदलेंगे मिजाज: कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, जानें ताजा हाल
UCC पर जदयू का सख्त स्टैंड: नीतीश कुमार की राय हमारे लिए गीता के समान