आम आदमी की जेब पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। अगस्त के जारी ताजा आंकड़ों ने देशवासियों की चिंता बढ़ा दी है। थोक और खुदरा, दोनों मोर्चों पर महंगाई दर में उछाल दर्ज की गई है। इसका सीधा असर आलू-प्याज से लेकर रसोई के तेल और बिजली के बिल पर पड़ा है।
सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में खुदरा महंगाई दर (Retail Inflation) बढ़कर 4.82% पर पहुंच गई है। जुलाई में यह आंकड़ा 4.45% था। यह लगातार आठवां महीना है, जब खुदरा महंगाई दर में बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं, खाद्य महंगाई दर भी तेजी से बढ़कर 5.95% हो गई है।
थोक महंगाई दर (WPI) में भी भारी उछाल देखने को मिला है। अगस्त में यह 9.92% यानी लगभग 10% के स्तर पर पहुंच गई है। गौर करने वाली बात यह है कि मार्च 2026 में थोक महंगाई दर केवल 3.98% थी, जो महज कुछ महीनों में बढ़कर 10% के करीब पहुंच गई है।
महंगाई बढ़ने में सबसे बड़ी भूमिका फ्यूल एंड पावर सेक्टर की है। इस कैटेगरी में महंगाई जुलाई के 20.05% से बढ़कर अगस्त में 22.93% हो गई है। इसका सीधा असर ट्रांसपोर्ट और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की लागत पर पड़ेगा, जिससे अन्य सामानों के दाम भी बढ़ सकते हैं।
सब्जियों के दाम में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। अगस्त में प्याज की महंगाई दर दोगुना से अधिक होकर 48.27% हो गई, जबकि लहसुन की महंगाई 43.60% रही। राहत की बात यह है कि टमाटर की कीमतों में पिछले साल के मुकाबले 31.09% और आलू की कीमतों में 13.14% की गिरावट दर्ज की गई है।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने खुदरा महंगाई दर का लक्ष्य 4% तय किया है। अगस्त के आंकड़ों के साथ, यह लगातार तीसरा महीना है जब महंगाई आरबीआई के इस लक्ष्य से ऊपर बनी हुई है। हालांकि, सरकार ने आरबीआई को महंगाई को 2 से 6 प्रतिशत के दायरे में रखने की जिम्मेदारी दी है, जिसके चलते अभी स्थितियां नियंत्रण के भीतर मानी जा रही हैं।
आने वाले महीनों में खाद्य कीमतों और वैश्विक ईंधन की कीमतों पर निवेशकों और नीति-निर्माताओं की नजरें टिकी रहेंगी, क्योंकि यही तय करेगा कि आम आदमी को महंगाई से कितनी जल्दी राहत मिलेगी।
Consumer Price Index on Base 2024=100 for August, 2026
— PIB India (@PIB_India) September 14, 2026
➣ Retail inflation based on Consumer Price Index in August, 2026 is 4.82%
➣ Year on year food inflation, based on Consumer Food Price Index, in August, 2026 is 5.95%
Find the complete details here:… pic.twitter.com/xU06zv7ar8
आगरा में सरकारी टेंडरों का फर्जी खेल : हैसियत प्रमाणपत्रों के बड़े घोटाले का अंदेशा, प्रशासन सख्त
मसूद अजहर पर पाकिस्तान का नया नाटक: क्या FATF के दबाव में रची गई 70 लाख के इनाम की साजिश?
टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी: वेस्टइंडीज सीरीज से पहले मैदान पर वापसी करेंगे हार्दिक पांड्या!
15 सितंबर की 10 बड़ी खबरें: तरुण तेजपाल जेल पहुंचे, AI पर UN का अलार्म और US वीज़ा पर भारतीय छात्रों को राहत
क्या बिखर जाएगा यूनाइटेड किंगडम? अगर स्कॉटलैंड, वेल्स और आयरलैंड हुए अलग, तो इंग्लैंड का क्या होगा?
पीएम मोदी का जन्मदिन: सीएम रेखा गुप्ता का सेवा संकल्प अभियान , दिल्ली में होंगे कई बड़े जनहित के कार्य
क्या आज इतिहास रचेंगे वैभव सूर्यवंशी? दूसरे टी20 में बन सकता है बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
नकारा गया तो बल्ले से बरसे अंगारे: सलमान अली आगा ने जड़ा तूफानी तिहरा शतक
इमरान खान की मुश्किल बढ़ी: पंजाब में धारा 144 लागू, 23,500 पुलिसकर्मियों का पहरा
गुरुग्राम हिट-एंड-रन: महिला बाइकर को टक्कर मारने वाली कार का मालिक अड़ा, कहा- गाड़ी दोस्त को दी थी